बॉलीवुड

अक्षय, सलमान और करीना को अपने इशारों पर नचाता है ये शख्स, अब एक महिला ने खोला सबसे बड़ा राज

बॉलीवुड के पन्नों से कोई ना कोई ऐसा किस्सा सामने आता है कि लोग उन्हें जानकर हैरान रह जाते हैं। साल 2018 में जब मीटू कैंपेन शुरु हुआ था उसके बाद कई ऐसे चेहरे सामने आए जो सभी को हैरान करने वाले थे। कई बड़े नाम थे जिनके ऊपर किसी ना किसी महिला को शारीरिक शोषण करने के आरोप लगे और इनमें आलोक नाथ, सुभाष घई सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इनमें एक नाम कोरियोग्राफर का भी था जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ ही एक्ट्रेसेस को भी नचाया है। इनका नाम गणेश आचार्य है जो इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा है।

फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दरअसल गणेश पर 33 साल की महिला कोरियोग्राफर ने अश्लील वीडियो देखने का दबाव बनाने का केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही महिला ने गणेश पर कमीशन मांगने और फिल्म इंडस्ट्री में काम ना देने का आरोप लगाया है। महिला ने अंबोली पुलिस स्टेशन में गणेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है औऱ इस महिला ने इनकी शिकायत महिला आयोग में भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणेश आचार्य पर आरोप लगा है कि वे टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव बनने के बाद अक्सर महिला को अपने ऑफिस में बुलाते थे। महिला ने महाराष्ट्र की राष्ट्रीय महिला आयोग को इस बारे में बताया और गणेश उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से हटाने और उनकी आय से कमीशन की डिमांड करने का आरोप लगाया है। वे अक्सर 500 रुपये की मांग करते थे।

गणेश के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, ‘जब भी मैं किसी काम के लिए उनके ऑफिस जाती तो वे हमेशा मैं उन्हें अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़ती थीं। यहां तक कि उन्होंने मुझे कई बार उन वीडियो को देखने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि आपको ये वीडियो पसंद आएंगे।’ महिला ने बताया कि 26 जनवरी को अंधेरी में ही एसोसिएशन की एक मीटिंग में पहुंचने को कहा और उस मीटिंग में गणेश ने उनके ऊपर चिल्लाना शुरु कर दिया क्योंकि उन्होंने गणेश की बात नहीं मानी थी। अब देखना ये है कि पुलिस या महिला आयोग उस महिला के इस आरोप पर किस तरह का एक्शन लेती है।

आपको बता दें कि गणेश आचार्य एक प्रसिद्ध पेशेवर भारतीय कोरियोग्राफर, निर्देशक और फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने बॉडीगार्ड, सिंघम जैसी कई हिट फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ किया है और कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। 14 जून 1971 को जन्मे, गणेश आचार्य ने “एबीसीडी-एनी बॉडी कैन डांस”, “हे ब्रो” और “रावन” जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने “सिंघम”, “बॉडीगार्ड” और “जुडवा 2” जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान, वरुण धवन और अजय देवगन के साथ काम किया है। गणेश ने 1992 में फिल्म अनाम से कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया। अच्छा रिसपांस मिलने के बाद, उन्हें “लज्जा” और “खाकी” सहित कई फिल्म में काम करने का मौका मिला। गणेश ने 1996 में राजकुमार संतोषी की निर्मित और निर्देशित फिल्म “घातक” से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने “वेलकम बैक” जैसी फिल्मों में भी काम किया। 2013 में, उन्होंने प्रभु देवा के साथ “एबीसीडी: एनी बॉडी डांस डांस” में गोपी नामक का किरदार निभाया था।

Back to top button