विशेष

वीडियो: पत्नी साक्षी ने खुलेआम ‘छेड़ा’ धोनी को, शर्म से लाल हुए धोनी, कुछ भी नहीं बोल पाए

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी आजकल टीम इंडिया में शामिल नहीं है। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के अगेंस्ट खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद महेंद्र सिंह धौनी ने इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। भले ही महेंद्र सिंह धोनी आजकल इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं पर किसी ना किसी वजह से वो अक्सर सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं।

धौनी आजकल अपना सारा समय अपनी फैमिली के साथ व्यतीत कर रहे हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर इनके बहुत सारे फॉलोवर हैं। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को होटल में आते वक्त छेड़ते हुए नज़र आ रही हैं पर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह ही बिना कोई रिएक्शन दिए वहाँ से चुपचाप निकलते दिखाई दे रहे हैं।साक्षी सिंह धोनी ने पति महेंद्र सिंह धौनी का ये वीडियो दिल्ली के एक नामी होटल में आते वक्त बनाया और फिर उसके बाद इस वीडियो को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर भी कर दिया। साक्षी सिंह धोनी के द्वारा पोस्ट किया गया ये वीडियो बहुत ही कमाल का है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति धौनी के साथ छेड़खानी करती नज़र आ रही है। जब धौनी होटल में चेक इन करने के लिए पहुंचे तो साक्षी ने उनका यह वीडियो बनाया और इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। धौनी को होटल में एंटर करते देख साक्षी ने उनके साथ छेड़खानी की और उसी वक़्त उनका ये वीडियो बना लिया।

 

View this post on Instagram

 

#sweetieoftheday ????? a lil bit of embarrassment but worth watching him blush ❤️ #thatsmile stay tuned for more !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन जब होटल की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो साक्षी उन्हें सभी लोगों के सामने ही स्वीटी कहकर बुलाने लगी। साक्षी ने धोनी से कहा, हाय स्वीटी, कम से कम मेरी तरफ देखो तो, आप मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं। क्यों मेरा स्वीटी मेरी तरफ नहीं देख रहा है। महेंद्र सिंह धोनी साक्षी की ये बात सुनकर शर्म से लाल हो गए और बिना कुछ बोले वहाँ से जाने लगे। पर साक्षी इतने पर भी नहीं रुकीं और धौनी के पीछे पीछे वो कैमरा ऑन कर वीडियो बनाती हुई रिसेप्शन तक आ गयी। जिस वक़्त महेंद्र सिंह धौनी रजिस्टर में एंट्री कर रहे थे तो साक्षी ने रिशेप्शन पर खड़े होटल के एक कर्मचारी से पूछा- ये बहुत ही क्यूट हैं, है या नहीं। है ना ये क्यूट हैं या नहीं। साक्षी की इस बात पर इस होटल कर्मचारी ने अपना सिर हिलाकर हां में जवाब दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं की अपनी पत्नी की इस बात पर महेंद्र सिंह धोनी कैसे शर्म से लाल हो रहे हैं।

Back to top button