बॉलीवुड

50 की उम्र में 25 जैसे दिखते हैं ये अभिनेता, लुक्स के मामले में देते हैं आज के हीरो को टक्कर

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे इसका असर हमारे शरीर पर भी दिखना शुरू हो जाता है। हमारा चेहरा बताने लगता है कि हमारी उम्र बढ़ रही है। हालांकि, उम्र बढ़ने के बाद भी खुद को हमेशा जवान रखना हमारे हाथ में होता है। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाकर हम ऐसा कर सकते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने खुद को फिट रख कर अपने आपको अब तक जवान रखा है, जबकि इनकी उम्र 50 साल को भी पार कर गई है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के अभिनेताओं के बारे में बता रहे हैं।

अनिल कपूर

इस सूची में सबसे पहला नाम आता है अनिल कपूर का। वे एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन पर बढ़ती हुई उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा है। वे अभी भी पूरी तरह से हैंडसम नजर आते हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। यही वजह है कि 50 साल की उम्र पार कर जाने के बाद भी उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल है कि ये एक युवा अभिनेता नहीं हैं। जल्द ही वे आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मलंग में नजर आने वाले हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वे इस युवा अभिनेता को अपने लुक से जोरदार टक्कर देने वाले हैं।

मिलिंद सोमन

इस कड़ी में दूसरा नाम मिलिंद सोमन का ही आता है, क्योंकि वे एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी फिटनेस का विशेष ख्याल रखते हैं। मिलिंद की उम्र 54 साल की हो गई है, लेकिन उन्हें देखकर कोई इसका अंदाजा नहीं लगा पाएगा। हमेशा से ही अपनी फिटनेस पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया है। इसका फायदा उन्हें मिल रहा है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पर भी बढ़ती हुई उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा है। 52 साल केके वे हो गए हैं, लेकिन अब भी उनमें वही फुर्ती देखने को मिलती है। कभी हीरो, कभी विलेन, कभी बेटा तो कभी बाप के किरदार में वे पूरी तरह से फिट नजर आते हैं। अपनी फिटनेस उन्होंने इस तरह की बना रखी है कि बढ़ती हुई उम्र का उन पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। यही कारण है कि उनकी फिल्में लगातार हिट जा रही हैं।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब के नाम से जाने जानेवाले अभिनेता सैफ अली खान 49 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई इस बात का यकीन नहीं कर सकता। अभी भी वे बेहद डैशिंग पर्सनालिटी में नजर आते हैं। उनके लुक पर अब भी उनके फैंस मरते हैं। अपनी फिटनेस की वजह से सैफ अली खान ने इतनी उम्र में भी खुद को इतना स्मार्ट बनाकर रखा है।

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे 54 साल के हो गए हैं। आमिर खान में अब भी वही चुस्ती और वही फुर्ती देखने को मिलती है, जो उनमें एक युवा अभिनेता के तौर पर देखने को मिल जाती थी। अपनी फिटनेस की वजह से वे अब भी बॉलीवुड में अपने प्रशंसकों के चहेते बने हुए हैं।

रॉनित रॉय

फिल्मों के साथ टेलीविजन के भी रॉनित रॉय एक मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस का इतना ख्याल रखा है कि 50 वर्ष की उम्र पार कर जाने के बाद भी उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल है कि उनकी इतनी उम्र हो गई है। उनके चेहरे पर हमेशा एक रॉयल लुक नजर आता है। साथ ही उनकी पर्सनालिटी भी हमेशा एकदम बोल्ड नजर आती है। यह उनकी शानदार फिटनेस का नतीजा है।

आर माधवन

आर माधवन फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के सामने आने के बाद नेशनल क्रश बन गए थे। आज इनकी इतनी उम्र हो गई है, लेकिन इसके बाद भी आर माधवन पूरी तरह से यंग नजर आते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस का इतनी अच्छी तरह से ख्याल रखा है कि बढ़ती हुई उम्र का भी उन पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। लड़कियां अब भी उन पर जान छिड़कती हैं।

पढ़ें आमिर खान के कारण कई घंटो तक बाथरूम बंद करके रोई थीं दिव्या भारती, अभिनेत्री ने खुद बताई थी आपबीती

Back to top button