स्वास्थ्य

दस्त होने पर लें BRAT डाइट, दस्त से मिल जाएगा आराम, जानें इस डाइट के बारे में

दस्त यानी डायरिया होने पर पेट खराब हो जाता है और पेट में खूब दर्द होती है। दस्त एक आम समस्या मानी जाती है जो कि गलत तरह का खाना खाने से या गंदा पानी पीने से होती है। दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अगर वक्त रहते दस्त का इलाज ना किया जाए तो इसकी वजह से कमजोरी, बेहोशी और रक्तचाप कम हो सकता है। दस्त होने पर इसका इलाज तुरंत करें। दस्त रोग पेट पर बुरा प्रभाव डालता है और दस्त के दौरान डाइट पर विशेष ध्यान देना होता है। ये रोग होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये इस आर्टिकल के माध्यम से बताया गया है।

दस्त होने के लक्षण

  • दस्त लगने पर खाना नहीं पचता है और खूब उल्टी होती है।
  • बार-बार बाथरूम जाना।
  • पेट में दर्द होना।
  • मन खराब होना और एकदम से कमजोरी आना

दस्त होने के कारण

  • खराब भोजन खाना।
  • बाहर के खाने का अधिक सेवन करना।
  • गंदगी में बना खाना खाना।
  • गंदा पानी पीना।

करें इन चीजों का सेवऩ

दस्त होने पर BRAT डाइट लाभकारी होती है। BRAT डाइट लेने से तुरंत दस्त से आराम मिल जाता है। दरअसल BRAT एक एक्रोनिम शब्द है। जिसमें B का मतलब, Banana (केला), R का मतलब, Rice (चावल), A का मतलब Apple sauce (सेब से बना सॉस) और T का मतलब Toast (टोस्ट ) होता है। इन चारों चीजों का सेवन करने से पेट एकदम सही हो जाता है और दस्त से आराम मिल जाता है। इन चारों चीजों को पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। दस्त के अलावा मतली, उल्टी, पेट दर्द जैसे समस्या होने पर भी BRAT डाइट ही लेनी चाहिए।

  • दस्त लगने पर दिन में दो केले जरूर खाएं। केला खाने से शरीर को ताकत मिलेगी और पाचन क्रिया सही हो जाएगी।
  • दस्त होने पर डॉक्टरों द्वारा हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि हल्का खाना आसानी से पच जाता है। चावल यानी खिचड़ी को हल्का भोजन माना जाता है और इसे खाने से पेट पर भार नहीं पड़ता है।
  • सेब से बना सॉस खाने से मन सही हो जाता है और उल्टी नहीं आती है।
  • आटे की ब्रेड का सेवन दूध के साथ करने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। इसलिए दस्त होने पर Toast जरूर खाएं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर ऊपर बताई गई डाइट लेने के बाद भी दस्त से आराम ना मिले तो डॉक्टर को संपर्क करें।
  • दस्त होने पर पानी खूब पीएं। क्योंकि दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी आ जाती है। ओआरएस वाला पानी पीना भी लाभदायक होता है।
  • मन खराब होने पर या उल्टी आने पर नींबू का रस पी लें।
  • बाहर का खाना बिल्कुल ना खाएं और डाइट में फलों को शामिल करें ले।
  • नारियल पानी दिन में दो बार पीएं।

ना करें इन चीजों का सेवन

  • दस्त के दौरान मसालेदार चीजों को ना खाएं।
  • तली हुई चीजों से परहेज करें।
  • भारी खाना जैसे राजमा, दाल, चने और इत्यादि चीजें ना खाएं।
  • कॉफी और चाय बिलकुल ना पीएं। इन्हें पीने से पेट में और दर्द की शिकायत हो सकती है।

Back to top button