स्वास्थ्य

अगर आप भी रोज करते हैं ये 6 गलतियां तो सकते हैं मोटापे का शिकार

मोटापा होने की मुख्य वजह आमतौर पर गलत डाइट मानी जाती है और लोगों की ऐसी धारण होती है कि अधिक मीठा और बाहर का खाना खाने से ही शरीर का वजन बढ़ता है। गलत आहार के अलावा मोटापा होने के और भी कारण होते हैं। जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। मोटापे से बचने के लिए लोग अपनी डाइट को तो कंट्रोल कर लेते हैं लेकिन मोटापा होने के अन्य कारणों पर उनका ध्यान नहीं जाता है। जिसकी वजह से सही आहार लेने के बाद भी वो मोटे हो जाते हैं। इस लेख में आज हम आपको मोटापा होने के और अन्य क्या वजह होती हैं। उनके बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी डाइट के साथ-साथ इन कारणों पर भी ध्यान दें और मोटापे का शिकार होने से बच जाएं।

फिजिकल एक्टिविटी ना होना

जो लोग बिलकुल भी फिजिकल एक्टिव नहीं होते हैं और पूरे दिन बस आराम ही करते रहते हैं। उन लोगों का वजन बढ़ जाता है। फिजिकल एक्टिविटी ना करने से खाना सही से नहीं पचता है और पेट की चर्बी बढ़ने लग जाती है। इसलिए शरीर को फिजिकल एक्टिव जरूर रखें और रोज कम से कम आधे घंटे तक योग करें। योग करने से वजन नहीं बढ़ेगा।

सोशल मीडिया

आजकल लोग सोशल मीडिया के खूब आदी हो रखें हैं और कई तरह की सोशल साइट्स पर अधिक समय बिताते हैं। सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता और मोटापा भी बढ जाता है। दरअसल घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से वजन पर असर पड़ता है। शरीर एकदम आलसी हो जाता है और शरीर की चर्बी बढ़ने लग जाती है।

नींद ना लें

आजकल युवा रात के समय मूवी देखना या पार्टी करना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से उनकी नींद पर बुरा असर पड़ता है। कई शोधों में ये बात साबिक हो रखी है जो लोग कम सोते हैं और रात भर तक मोबाइल फोन पर लगे रहते हैं उनका वजन एकदम से बढ़ जाता है। क्योंकि 8 घंटे की नींद ना लेने से मेटाबॉलिज्म खराब होता है और आप मोटापे के शिकार हो जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रोज रात को 10 बजे से पहले सोना उत्तम होता है और सुबह 5 बजे उठकर योग या जिम करने से वजन नहीं बढ़ता है।

टीवी देखते हुए खाना खाना

अधिकतर लोग मूवी देखते समय स्नैक्स का सेवन करते हैं। जो कि सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। टी.वी देखते हुए स्नैक्स खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है और शरीर का वजन बढ़ जाता है। दरअसल टी.वी देखते हुए हम अपने खाने पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं और कई बार जरूरत से अधिक खाना खा लेते हैं और लगातार टी.वी के सामने बैठने से ये खाना पच नहीं पाता है और फैट में बदल जाता है। इसलिए टी.वी देखते हुए भोजन ना करें। इसके अलावा जब भी खाना खाएं तो कम से कम 15 मिनट तक चलें। ऐसा करने से खाना पच जाता है।

तनाव

तनाव लेना भी मोटापे होने की एक वजह मानी जाती है। तनाव होने पर व्यक्ति उदास रहता है और ओवरईंटिंग करने लग जाता है। साथ में ही अपनी सेहत का ध्यान भी नहीं रखता है। अगर आप अपने वजन को बढ़ना नहीं चाहते हैं तो तनाव ना लें और सदा खुश रहे।

गर्मी में रहना

अधिक देर तक गर्मी में रहने से भी शरीर का वजन बढ़ जाता है। दरअसल गर्मी की वजह से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और मेटाबॉलिज्म सही से काम नहीं करता था। इसलिए आप अपने आसपास का वातावरण सदा ठंडा रखें ताकि मेटाबॉलिज्म को सही से काम करने में मदद मिले। गौरतलब है कि मेटाबॉलिज्म चर्बी को घटाने का कम करता है।

Back to top button