राशिफल

इन पांच राशियों पर बरसने जा रही भोलेनाथ की कृपा, मिलने वाला है खोया हुआ प्यार

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद जिसे मिल जाये, उसके जीवन की तो नैया ही पार लग जाती है। हर तरह की चिंता से उसका जीवन मुक्त हो जाता है। हर इच्छा जो लंबे अरसे से अधूरी है, वह पूरी होनी शुरू हो जाती है। भगवान शिव की महिमा ही कुछ ऐसी है कि जिन पर उनकी कृपा बरस जाती है, उनका जीवन खुशियों से भर जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसने वाली है और किन्हें अपना खोया हुआ प्यार मिलने जा रहा है।

सिंह राशि

बाबा भोलेनाथ की इस राशि वालों पर बड़ी कृपा होने जा रही है, क्योंकि इन्हें न केवल अपने घर में मां-बाप का भरपूर समर्थन मिलने जा रहा है, बल्कि इनका खोया हुआ प्यार भी इन्हें नसीब होने वाला है। इनके यहां अच्छी खबर भी जल्द आने वाली है। साथ ही इतना सम्मान मिलने वाला है, जिसकी इन्होंने कल्पना तक नहीं की होगी। यदि इस राशि वाले बार-बार प्रयास कर रहे हैं, तो उनके लिए यह बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है।

तुला राशि

इस राशि के लोगों पर भी भगवान शिव बड़े मेहरबान नजर आ रहे हैं। भगवान शिव की कृपा से इनके घर में खूब तरक्की होने वाली है। साथ ही इनके रोजगार में भी तरक्की होने वाली है। संभव है कि जिन लोगों को उधार दिया है, वे उन्हें वापस लौटा दें। यही नहीं, इनके द्वारा की जा रही कोशिशों का बड़ा मीठा फल भी इन्हें बहुत जल्द मिलने वाला है। यही नहीं, इन्हें अपना वह प्यार भी फिर से मिलने वाला है, जो किसी वजह से उनसे बिछुड़ गया है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ ने अपनी कृपा दृष्टि बरसा दी है। निराशा के जिस भंवर में वे अब तक फंसे हुए हैं उससे इनके बाहर निकलने का वक्त बेहद नजदीक आ गया है। बाबा भोले भंडारी की कृपा से कुंभ राशि वालों के जीवन में प्यार की बारिश होने जा रही है। यही नहीं, इनके व्यापार में भी इन्हें खूब लाभ मिलने जा रहा है। किसी बिछुड़े हुए दोस्त से भी मुलाकात के संयोग बन रहे हैं।

मकर राशि

इस राशि वालों को भगवान भोलेनाथ की आराधना का लाभ मिलने जा रहा है, क्योंकि शंकर भगवान ने उनकी सुन ली है। समय इनके अनुकूल हो गया है। प्रेम संबंध पहले से बेहतर होने जा रहे हैं। हर तरह की खटास मिटने जा रही है। साथ ही इनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है, जो जीवन में बड़ी कामयाबी दिलायेगा। यही नहीं, लाइफ पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के लिए ये जाने वाले हैं। रिश्तों में मधुरता लाने में यह बेहद मददगार होने वाला है। संतान का शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।

मीन राशि

प्यार के मामले में इस राशि वालों के लिए वक्त एकदम अनुकूल है, क्योंकि बाबा भोलेनाथ की इन पर असीम कृपा बरस रही है। खोया प्यार मिलने के साथ परिवार में भी आपसी रिश्तों में मधुरता आने वाली है। थोड़ा वाहन सतर्क होकर चलाने की जरूरत है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी सुधरने वाली है और हर ओर इनके खुशियां-ही-खुशियां छा जाने वाली हैं।

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल: सालों बाद इन 3 राशियो की कुंडली में बन रहा है महासंयोग, धन से भरेगी इनकी झोली

Back to top button