स्वास्थ्य

सावधान: अगर आपको भी ज्यादा चीनी खाने की आदत है तो छोड़ दें, हो सकती है याददाश्त कमजोर!

मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। हर किसी को मीठे से प्रेम होता है। हमारे समाज में मीठे को प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। जब कहीं से कोई आता है तो सबसे पहले मीठा ही लेकर आता है। आने के बाद भी उसका मुंह मीठा किया जाता है। अगर कोई खुशी का मौका होता है तो उस समय भी मीठे का ही उपयोग होता है। अब आप समझ गए होंगे कि मीठा, हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मीठे का सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है।

कुछ लोगों को मीठा होता है बहुत पसंद:

कुछ लोग होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत होती है, ऐसे लोगों को समय रहते अपनी आदत बदल लेने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध से यह पता चला है कि ज्यादा चीनी के सेवन से आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है। आइये आज हम आपको बताते हैं, ज्यादा चीनी के सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती हैं यह परेशानियां:

*- कमजोर याददाश्त:

ज्यादा चीनी खाने वालों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल ज्यादा चीनी के सेवन से दिमाग पर असर पड़ता है और इसकी वजह से तनाव उत्पन्न होता है। हाल ही में हुए शोध में यह पता चला है कि 50 ग्राम से ज्यादा चीनी के सेवन से दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से बाद में व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने का खतरा बना रहता है।

*- अल्जाइमर होने का खतरा:

ब्रिटेन की बैथ यूनिवर्सिटी ने एक शोध के दौरान अल्जाइमर और ब्लड सुगर ग्लूकोज के बीच सम्बन्ध को खोज निकाला है। इस शोध के अनुसार ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज के सेवन से एक विशेष प्रकार के एंजाइम का खात्मा हो जाता है। यह एंजाइम अल्जाइमर के शुरूआती लक्षणों से बचाव करता है।

 

*- मीठे का नशा हो जाना:

आज डॉक्टर लोगों को कम से कम चीनी के सेवन की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि इस समय लोग मीठे के नशे के शिकार होते जा रहे हैं। जो लोग ज्यादा मीठा खाते हैं, वह बिना मीठा खाए नहीं रह सकते हैं। इन लोगों से बात करने पर पता चला कि अगर उन्हें एक दिन चीनी या मीठी चीज खाने को ना मिले तो इनका शरीर भी नशेड़ियों की तरह मीठे के लिए तड़पने लगता है। यह दांतों के लिए भी बहुत हानिकारक है।

*- बढ़ता है मोटापा:

ज्यादा मीठा खाने की वजह से मोटापा भी बढ़ता है। आप तो जानते ही हैं कि कई बिमारियों की वजह केवल मोटापा है। जो लोग मोटे हैं उन्हें भूलकर भी चीनी या अन्य मीठी वस्तु का सेवन नहीं करना चाहिए।

Back to top button