बॉलीवुड

कपड़ों की वजह से फिर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, ट्रोलर्स बोलें- ‘दीपिका का पहन लिया क्या….’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने फैशन के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करत रहते हैं। रणवीर अक्सर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इन फोटोज पर उनके फैंस के काफी रिएक्शन भी आते हैं। और वे इन तस्वीरों को खूब लाइक भी करते हैं। रणवीर उन बॉलीवुड एक्टरों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपनी तस्वीरें डालते हैं बल्कि दूसरे के फोटोज पर कमेंट भी करते हैं। हाल ही में रणवीर ने एक बार फिर से अपने फैंस के साथ कुछ फोटो साझा किए हैं। इन फोटो को उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

रणवीर के पास जबरदस्त फैशन सेंस है, ऐसा माना जाता है। कुछ लोग कहते हैं कि उनके पास यूनिक फैशन सेंस है। इस वजह से वो अक्सर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। बता दें कि रणवीर कई बार अजीबो गरीब कपड़े पहनते हैं। और ऐसे कपड़े पहनने के लिए वाकई हिम्मत चाहिए। उनके बारे में एक और कथन भी मशहूर है कि वो कभी भी कुछ भी पहन लेते हैं। इस बात को रणवीर ने हाल ही में प्रूफ किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस बात को प्रूफ किया है कि वो कभी भी कुछ भी पहन सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


गौरतलब है कि रणवीर ने अपने ऑफिशीयल ट्वीटर एकाउंट से कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। वाकई ये बात सच है कि ये कपड़े थोड़े अजीब हैं। एक सामान्य इंसान ऐसे कपड़े को पहनने के लिए 10 बार सोचेगा। इन तस्वीरों में रणवीर ने ब्लैक कलर की पोल्का डॉट्स शर्ट पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने स्ट्राइप वाली लूज फीटींग बैलून पैंट पहन रखी है। रणबीर ने इसके साथ पोल्का डॉट्स वाले ही कैप पहन रखे हैं। इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर अभिनेत्री ने दिया मिर्जा ने भी पूछा है कि ऐसा कर कैसे लेते हो बेटा।

रणवीर के इन तस्वीरों पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ कर रहे हैं तो  वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। रणवीर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए गौरव गेरा ने लिखा है कि ‘क्या है ये? आशा पारेख जी ने एक फिल्म में पहना था।’ वहीं दूसरे यूजर्स रणवीर के फोटो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि ‘अपने बीवी के कपड़े पहन लिए।’ एक यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘ये ड्रेस तो दीपिका पदुकोण ने ओम शांति ओम में पहनी थी। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रणबीर अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी कई बार वो अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल हो चुके हैं। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म का नाम 83 है। जो जल्द ही सिनेमा घरों में रीलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनी थी। इस फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखेंगी।

Back to top button