विशेष

क्रिकेट से भले दूर हो गए हैं महेंद्र सिंह धोनी, लेकिन इन 7 साइड बिज़नेस से ख़ूब कमाते हैं पैसा

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी छह महीने से अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। और अभी हाल ही में BCCI ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 की अवधि के अपने वार्षिक अनुबंध में उनको कॉट्रेक्ट से बाहर कर दिया है। आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड से हारने के बाद से धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हटाए जाने के पीछे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। धोनी जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर के खिलाफ BCCI के इस कड़े फैसले की भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने आलोचना की है। हालांकि, हम हमेशा उम्मीद करते हैं कि ’कैप्टन कूल’ भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में मैदान पर फिर से वापस दिखेंगे, लेकिन फिल्हाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से उन 100 हस्तियों में हैं, जिन्होंने फोर्ब्स इंडियन सेलिब्रिटी 100 की सूची में अपना स्थान बनाया और 5वें स्थान पर रहे। 38 साल के इस खिलाड़ी की संपत्ति 2018 में 101.77 करोड़ रु. से 2019 में 135.93 करोड़ रु. तक बढ़ी है। आपको बता दें कि धोनी ने कई कंपनियों में निवेश किया है और कई ब्रांडों का प्रचार भी करते हैं। आइए जानते हैं कैप्टन कूल धोनी की कमाई के क्रिकेट के अलावा प्रमुख स्रोत क्या-क्या हैं।

SEVEN:

SEVEN धोनी का एक भारतीय लाइफस्टाइल ब्रांड है, है जो स्पोर्ट्सवियर, कैजुअल और फुटवियर का निर्माण और मर्केटिंग भी करता है। यह 2016 के फरवरी में लॉन्च किया गया था। SEVEN के ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी हैं।

स्पोर्ट्स फिट:

2011 में देश भर में 200 जिम खोलकर महेंद्र धोनी 2012 में कॉमर्शियल फिटनेस वेंचर SportsFitPvt Ltd के साथ फिट-बिज़ में शामिल हुए।

धोनी एंटरटेनमेंट:

धोनी एंटरटेनमेंट ने अपनी यात्रा की शुरुआत ‘रोर ऑफ द लॉयन’ नामक डॉक्यूमेंट्री के साथ की, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है।

चेन्नईयिन एफसी:

एमएसडी क्रिकेट के अलावा, अन्य खेलों को भी पसंद करते हैं। फुटबॉल के प्रति उनकी पसंद इंडियन सुपर लीग की एक टीम के मालिक होने के रुप में देखी जा सकती है। चेन्नईयिन एफसी टीम चेन्नई, तमिलनाडु आधारित है।

होटल माही रेजीडेंसी:

एमएसडी ने होटल माही रेजीडेंसी में भी निवेश किया है। यह निवेश हालांकि कभी सुर्खियों में नहीं आया। होटल माही रेजीडेंसी झारखंड में स्थित है और इसमें कोई अन्य फ्रेंचाइजी नहीं है।

रांची रेज़:

माही ने एक हॉकी फ्रेंचाइजी में भी निवेश किया है जो रांची स्थित है जिसे ‘रांची रेज’ के रूप में जाना जाता है।

ब्रांड एंडोर्समेंट:

भारतीय ब्रांडों का भारतीय क्रिकेटरों से हमेशा अच्छा संबंध रहा है, खासकर जब खेल रत्न एमएस धोनी जैसे विश्वसनीय नाम की बात आती है। माही बोस, पेप्सी, बूस्ट, पनेराई, स्निकर्स इंडिया, वीडियोकॉन, गोएड्डी, कोलगेट, रेड बस, लिवफास्ट, कार 24, इंडिगो पेंट्स, मास्टरकार्ड इंडिया, ओरिएंट, भारत मैट्रिमोनी, नेट मेड्स डॉट कॉम, साउंड लॉजिक जैसे कई प्रसिद्ध ब्रांडों का प्रचार करते हैं। इसके अलावा धोनी अब भी कोलगेट और GoDaddy जैसे कईं अन्य बड़े ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं।

Back to top button