बॉलीवुड

देर रात स्पॉट हुए विक्की और कटरीना कैफ, फैंस बोलें- ‘चुपके चुपके मिलते हो….’

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, कई फैंस के दिलों पर राज करने वाली कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसका कारण जान शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। कैटरीना कैफ इन दिनों एक अभिनेता के साथ स्पॉट होते हुए दिखे हैं। बता दें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को देर रात स्पॉट किया गया। तो दोनों के सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनने में कोई देर नहीं लगी। अब लोग उनके अफेयर की बातें करने लगे हैं। दोनों की नजदीकीयां बढ़ने से बी टाउन में चर्चाएं होने लगी हैं। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका नामकरण विकैट कर दिया है। दोनों को इससे पहले भी कई बार साथ देखा गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच एक रिलेशनशिप पनप रहा है।

 

View this post on Instagram

 

Exclusive ? #KatrinaKaif #VickyKaushal snapped post dinner at close friend’s place in Mumbai tonight #ManavManglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


दोनों के अफेयर के चर्चे खूब चल रहे हैं। और इन दिनों माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। इसी पर मुहर लगाते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ देखे जा सकते हैं। वायरल हो रही तस्वीर में माना जा रहा है कि दोनों अपने दोस्त अली अब्बाज जफर के पार्टी में गए थे। जो मुंबई में उनके घर पर रखी थी। जिसमें विक्की और कैटरीना दोनों गए हुए थे। इस पार्टी में और भी सेलिब्रिटी पहुँचे थे। लेकिन पूरी लाइम लाइट विक्की और कैटरीना ले गए। बर्थडे पार्टी के मौके पर विक्की ने ट्रैक शूट पहना था तो कैटरीना ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी थी। इन फोटोज पर इंस्टाग्राम में लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने विरूष्का और सैफीना की तरह इनका नाम विकैट रख दिया है।

इससे पहले विक्की कौशल का नाम हरलीन सेठी के साथ जुड़ा था। लेकिन हरलीन के साथ ब्रेकअप के बाद कैटरीना के साथ विक्की का नाम जुड़ने लगा। गौरतलब है कि हरलीन और विक्की के ब्रेकअप का कारण भी कैट को ही बताया जाता है। विक्की और कैट का नाम तब जुड़ा जब दोनों एक अवार्ड शो में एक साथ स्पॉट किए गए थे। और वहां विक्की ने सबके सामने कैटरीना से पूछा था कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी।

कैटरीना का नाम इससे पहले कई अभिनेताओं से जुड़ चुका है। सलमान खान, रणबीर कपूर लेकिन अब इन सबसे उनका ब्रेकअप हो चुका है। रणबीर कपूर के साथ कई दिनों तक रिलेशनशिप चला लेकिन आखिरकार 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। उसके पहले सलमान के साथ उनका अफेयर था। सलमान ने ही कैटरीना को फिल्मी दुनिया में एंट्री दिलवाई थी। सलमान और सलमान के फैमिली के साथ कई दिनों तक करीबी रिश्ता रखने के बाद उनका सलमान से ब्रेकअप हो गया था।

कैटरीना और विक्की कभी एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं दिखे हैं। हालांकि पिछले दिनों पिछले दिनों करण जौहर के शो कॉफी विद करन में कैटरीना ने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इसके बाद जब विक्की इस शो में आए थे तो ये बाद करण ने विक्की को बताई थी जिसके बाद विक्की के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म सरदार उधम सिंह और तख्त में व्यस्त हैं। विक्की कौशल एक सुलझे हुए अभिनेता हैं। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने उन्हें बड़े स्टार्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। कैटरीना की बात करें तो वो बहुत दिनों से फिल्मी दुनिया से गायब हैं।

Back to top button