Trending

Rashifal: आज शनिदेव की कृपा से लाभ उठाएंगे ये 6 राशियों के जातक, यात्रा होगी लाभकारी

हम आपको शनिवार 18 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी जिस से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए भी समय व्यस्त रहेगा। आपकी मेहनत और प्रयास से जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे शिक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। यदि आप अपने सामान की उपेक्षा करते हैं, तो वे खो सकते हैं या चोरी हो सकते हैं। अकस्मात ही ढेर सारा धन मिलने के योग है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। अचानक धन लाभ से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा । आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा हो सकता है। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। कुछ बड़ी समस्या को हल करने का प्रयत्न कर सकते हैं। समय आपके लिए उचित साबित होने वाला है। मंदिर में इत्र दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बिना सोचे समझे आज कोई वादा न करें। कुछ बड़े रुके हुए कार्य आपको सही समय होते देखने मिल सकते है। सामाजिक प्रतिष्ठा स्तर आपका तेजी से बढ़ता देखने को मिल सकता है। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। कुछ बड़ी समस्या को हल करने का प्रयत्न कर सकते हैं। समय आपके लिए उचित साबित होने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। भागीदारों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की आप सहायता कर सकते हैं। कोई उपलब्धि आपके खाते में जुड़ सकती है। अनुभव से सीखें, और याद रखें कि किस और किसने आपको निराश किया। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। बेहतर ज़िन्दगी को अपनी सेहत एवं व्यक्तित्व में सुधार लाए जाने कि प्रयास करें। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है, अत: इससे बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कानूनी मामलों की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पीठ पीछे षडयंत्र का सामना करना पड़ेगा साथ ही वरिष्ठों का भी सहयोग कम मिलने की शिकायत रहेगी। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, मगर आप किसी भांति चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। बिजनेस में आ रहीं अड़चने किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। कार्यस्थल पर भी विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ आपकी निकटता बढ़ सकती है। छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है। तनाव से बचने को मधुर संगीत का सहारा लें। हम आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ हो जाने की संभावना नजर आ रहे है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप चौकन्ने रहें नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। आप अपनेे जीवन में नई उंचाईयों को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी और शिक्षा केे क्षेेत्र मेें किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। पैसों की लेन-देन संभल कर करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप संपत्ति में निवेश या वाहन खरीद सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की और से कुछ बड़ी खबर प्राप्त होने वाली है। उत्साहवर्धक कुछ बड़े कार्य सही समय पर हो सकते हैं। वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आपके प्रति आकर्षित हो सकती है। आपके रचनात्मक काम कि तारीफ होगी। ऑफिस में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आपको अपने जीवन में सच्चे प्यार की कमी महसूस होगी। चिंता न करें, समय के साथ सब कुछ बदल जाता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आमदनी के नए-नए स्रोत उपलब्ध होंगे। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ना करें। सोच समझकर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े। सट्टा या अप्रत्याशित लाभ के माध्यम से आपके वित्त में सुधार होगा। शाम को अप्रत्याशित मेहमान आपके घर में भीड़ करेंगे। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियां समाप्त होंगी। नौकरी के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

आपने Rashifal 18 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अलमारी में भूलकर भी ना रखे ये 4 चीजें, लक्ष्मी घर छोड़ चली जाती हैं

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login