दिलचस्प

शरीर के इस अंग का फड़कना होता है धन लाभ होने का संकेत, जानिये अंगों के फड़कने का संकेत

कई बार अचानक से हमारे शरीर के अंग फड़कने लग जाते हैं। शरीर के अंग फड़कने को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब अचानक से शरीर का कोई अंग फड़कने लग जाए तो भविष्य में कोई शुभ या अशुभ घटना होने वाली होती है। शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या संकेत जुड़े होते हैं उसकी जानकारी इस तरह से है।

  • अगर शरीर का बायां भाग अचानक से फड़कने लग जाए तो ये कोई दुखद घटना होना का संकेत होता है। जबकि शरीर के दाएं भाग का फड़कना कोई शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है।

  • माथे पर हलचल होना खुशी आने से जुड़ा संकेत माना जाता है। इसलिए अचानक से अगर आपके माथे पर हलचल होने लग जाए तो समझ लें की जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। वहीं अगर किसी महिला का मस्तक फड़के तो उसे संपति लाभ होता है।

  • कान के आसपस हलचल होना धन लाभ मिलने की और इशारा करता है। कान के फकड़ने पर समझ लें की आपको आने वाले समय में धन मिलने वाला है। इसके अलावा ये व्यापार में लाभ होना का संकेत भी माना जाता है।

  • नेत्र फड़कना शुभ संकेत और बुरे संकेतों से जुड़ा होता है। अगर बाई आंख फकड़े तो ये किसी दुखी समाचार मिलने की और इशारा होता है। जबकि दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है और ऐसा होने से अचानक से धन मिलता है या मन की इच्छा पूरी हो जाती है। इसलिए जब भी आपकी दाईं आंख फड़के तो आप अपने मन में कोई भी इच्छा बोल दें। ऐसा करने से वो इच्छा पूरी हो जाएगा। आंखों के पास का हिस्सा अगर लगातार फड़के तो ये किसी रिश्तेदार से या दोस्त से मिलने का संकेत होता है।

  • हाथों का फड़कना कार्य में सफलता मिलने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा करियर में तरक्की होने की और भी इशारा करता है।

  • होंठों में हलचल होना किसी से लड़ाई या विवाद होने की और इशारा होता है।

  • पैरों में हलचल होने पर समझ लें की आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है या किसी नए स्थान पर जाना पड़ सकता है।

  • उंगलियों का फड़कना धन हानि होना का संकेत होता है। इसलिए जब भी आपकी उंगली फड़के तो समझ लें की आपको धन का नुकसान होने वाला है।

  • अगर किस महिला की नाभि फड़कती है तो ये शरीर को हानि पहुंचाने का संकेत माना जाता है।

ऊपर बताए गए संकेतों को आप नजरअंदाज ना करें। अगर आपके शरीर का कोई ऐसा हिस्सा फड़के जो जीवन में कुछ बुरा होने की और इशारा करता हो तो आप नीचे बताए गए टोटके कर लें। इन टोटकों को करने से हानि नहीं होती है।

  • हनुमान जी के नाम का जाप 108 बार करें। ऐसा करने से होने वाली हानि टल जाती है।
  • दुर्गा मां का पाठ पढ़ें। पाठ पढ़ने से मां आपकी रक्षा करती हैं और आपको हानि से बचाती हैं।
  • मंदिर में जाकर एक तेल का दीपक जला आएं। ये उपाय करने से कुछ भी बुरा नहीं घटता है।

Back to top button