रिलेशनशिप्स

लड़कियों की इन बातों से चिढ़ते हैं लड़के, कितनी भी खुबसूरत हो फिर भी नहीं देते भाव

लड़कों के बारे में एक चीज बड़ी बदनाम हैं कि वे हमेशा लड़कियों के पीछे लार टपकाए घूमते रहते हैं. यदि कोई खुबसूरत लड़की प्यार से बात कर ले तो वे बहुत जल्दी पिघल जाते हैं. हालाँकि ऐसा हर बार जरूरी नहीं हैं. लड़कियों में कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो लड़कों को एक आँख नहीं भाति हैं. यदि लड़की कुछ ख़ास चीजें करती हैं तो लड़के उन्हें छोड़ने में देरी नहीं करते हैं. लड़की चाहे कितनी बला की खुबसूरत हो यदि वो नीचे दिए गए काम करती हैं तो कोई भी लड़का उससे दिल लगाने की गलती नहीं करता हैं. इसलिए यदि आप इनमें से कोई भी हरकत करती हैं तो तुरंत बंद कर दे वरना लड़के आपसे प्यार नहीं नफरत करने लगेंगे.

लुक का मजाक

कुछ लड़कियों की आदत होती हैं कि वो लड़कों के लुक को लेकर उनका मजाक उड़ाती हैं. वो कैसा दीखता हैं या किस तरह के कपड़े पहना हैं इस बात को लेकर जोक करते हैं. लड़कों को ऐसी लड़कियां बिलकुल पसंद नहीं आती हैं. लड़के आमतौर पर लड़कियों के लुक पर कभी नहीं जाते हैं. वे उनका चेहरा या फिगर देख रिश्ता नहीं बनाते हैं. ऐसे में जब लड़कियां लड़कों के गंजे होने, मोटा होने, कम हाईट होने इत्यादि की वजह से उनकी कम वेल्यु करती हैं तो लड़के ऐसी लड़कियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं.

धोखा

कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो बेहतर लड़का मिलने पर अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ देती हैं. या किसी और मामले में अपने मतलब के लिए लड़कों को धोखा देने से परहेज नहीं करती हैं. लड़कों को धोखे से सबसे ज्यादा नफरत होती हैं. यदि किसी लड़की ने उन्हें धोखा दिया तो वो उनसे बातचीत भी नहीं करते हैं. उन्हें उस लड़की से नफरत सी हो जाती हैं.

मतलब से बात करना

कुछ लड़कियां बड़ी मतलबी भी होती हैं. वे सिर्फ अपने मतलब के लिए लड़कों का इस्तेमाल करती हैं. उदाहरण के लिए अपने खर्चे निकालने के लिए ही कुछ लड़कियां बॉयफ्रेंड बना लेती हैं. वहीं कुछ काम पड़ने पर ही लड़कों को याद करती हैं. ऐसी मतलबी लड़की से लड़के बहुत चिढ़ते हैं. वे उनकी मदद करने में भी हिचकिचाने लगते हैं. कई बार उन्हें पूरी तरह इग्नोर भी करते हैं.

हद से ज्यादा एटीट्युड

इस बात में कोई शकनहीं कि लड़कियां नखरे और एटीट्युड दिखाती हैं. हालाँकि जब ये चीज हद पार कर देती हैं तो वे लड़कों को बड़ी इरिटेटिंग लगने लगती हैं. फिर ऐसी लड़कियों को लड़के भी भाव नहीं देते हैं. वे उसकी बुराइयां भी करते हैं. उन्हें इस तरह की घमंडी लड़कियों से नफरत हो जाती हैं.

निचा दिखाना

कई लड़कियां खुद को बहुत बड़ा और सामने वाले को नीचले दर्जे का समझती हैं. वे लड़के की इंकम, बेकग्राउंड या किसी और चीज को लेकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं. लड़कों को लड़कियों का ये बर्ताव ज़रा भी नहीं भाता हैं. इसलिए वे इस तरह की लड़कियों से कौसो दूर रहना ही पसंद करते हैं.

वैसे आपको लड़कियों की कौन सी बातें सबसे बुरी लगती हैं हमें कमेंट में जरूर बताए.

Back to top button