स्वास्थ्य

रात को सोते समय नाभि में लगाएं बस दो बूंद तेल, सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

रात को सोने से पहले नाभि में थोड़ा सा तेल लगाने से आंख, त्वचा और पेट को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले नाभि में तेल जरूर लगाया करें। नाभि में तेल लगाने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं और इस लेख में इन्हीं लाभों का उल्लेख किया गया है। तो आइए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे।

नाभि में तेल लगाने के फायदे

होंठ हों मुलायम

नाभि में तेल लगाने से फटे होंठ एकदम मुलायम हो जाते हैं। रात को सोने से पहले थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लें। उसके बाद इसे नाभि पर लगा लें। सुबह तक आपके होंठ एकदम सही हो जाएंगे।

आंखों की जलन हो दूर

आंखों में जलन, दर्द और खुजली की समस्या होने पर अगर नाभि में तेल लगाया जाए। तो इन समस्याओं से निजात मिल जाती है। सोते समय नाभि पर नारियल का तेल लगाने से आंखों को आराम मिलता है और जलन, दर्द और खुजली की तकलीफ सही हो जाती है।

सूजन हो दूर

शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आने पर आप नाभि पर हल्का गर्म सरसों का तेल लगा लें। तेल लगाने से सूजन तुरंत दूर हो जाएगी और दर्द से भी आराम मिल जाएगा।

घुटनों का दर्द हो दूर

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। घुटनों में दर्द होने के कारण चलने में बेहद ही परेशानी होती है। घुटनों में दर्द होने पर सरसों का तेल अपनी नाभि में लगा लें। सरसों का तेल नाभि पर लगाने से सुबह तक घुटनों के दर्द से आराम मिल जाएगा।

चेहरे की रौनक बढ़ें

रोज रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर रौनक आ जाएगी और चेहरा खिला हुआ नजर आएगा। इतना ही नहीं पिंपल्स और दाग-धब्बे भी पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

पेट दर्द से मिले आराम

पेट दर्द होने पर नाभि में नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल नाभि पर लगाने से पेट दर्द से आराम मिल जाएगा। इतना ही नहीं नाभि पर तेल लगाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

मुंहासें हो जड़ से खत्म

चेहरे पर बार-बार मुंहासे होने पर नाभि पर नीम का तेल लगा लें। नीम का तेल नाभि पर लगाने से मुंहासे होना बंद हो जाएंगे और इनके कारण चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

हार्मोन बनें रहें सही

महिलाओं के हार्मोन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। हार्मोन  के असंतुलित होने पर आप नाभि पर सरसों का तेल लगा लें। सरसों का तेल नाभि पर लगाने से हार्मोन संतुलित हो जाएंगे।

दस्त से मिले आराम

दस्त की समस्या होने पर नाभि पर अगर नारियल का तेल लगाया जाए तो दस्त से आराम मिल जाता है। दस्त होने पर नारियल का तेल हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल को अपनी नाभि पर लगा लें। नाभि पर नारियल का तेल लगाने से दस्त की तकलीफ से आराम मिल जाएगा। आप दिन में तीन बार ये तेल नाभि पर लगाएं।

Back to top button