बॉलीवुड

शाहीन से लेकर कटरीना तक ये हैं सलमान की 10 गर्लफ्रेंड्स, मगर इन्हें ज्यादा प्यार इनसे रहा

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 54 साल के हो गए हैं और उम्र के इस पडाव पर आने के बाद भी लड़कियों में उनकी दीवानगी खत्म नहीं हो रही है। इस उम्र में आने के बाद भी लड़कियां सलमान खान से शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन सलमान खान हैं कि शादी करना ही नहीं चाहते हैं। मगर उनकी जिंदगी में लड़कियों की कमी नहीं रही है और शाहीन से लेकर कटरीना तक ये हैं सलमान की 10 गर्लफ्रेंड्स, इनमें से सबसे ज्यादा करीब वे इस एक्ट्रेस के रहे हैं।

शाहीन से लेकर कटरीना तक ये हैं सलमान की 10 गर्लफ्रेंड्स

27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्में सलमान खान के पिता मशहूर राइटर सलीम खान हैं और इनकी मां सलमा खान हैं। सलमान अपनी मां सलमा के अलावा अपनी सौतेली मां हेलन से भी बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा सलमान खान अपने छोटे भाई-बहनों के भी काफी करीब हैं। इतने बड़े परिवार के बावजूद सलमान खान के जीवन में जीवनसाथी की कमी रह गई मगर उनकी जिंदगी में एक नहीं बल्कि कई लड़कियां आईं जिनमें से ये एक्ट्रेसेस मशहूर हैं।

शाहीन जाफरी

17 साल की उम्र में सलमान खान ने शाहीन से प्यार किया और उनसे मिलने वे दूधवाले बनकर चले जाते थे। शाहीन इनका पहला क्रश थीं, लेकिन बाद में शाहीन की कहीं और शादी हो गई और सलमान अपने करियर में बिजी हो गए।

संगीता बिजलानी

सलमान खान और संगीता का रिलेशन भी शादी तक पहुंच गया था। बताया जाता है कि इनकी शादी का कार्ड भी छप गया था लेकिन बाद में किसी वजह से संगीता ने शादी से मना कर दिया और सलमान का रिश्ता एक बार फिर टूट गया।

सोमी अली

संगीता के बाद सलमान की जिंदगी में सोमी अली आईं और सलमान इनके साथ भी सीरियस रिलेशन में थे। सोमी और सलमान ने साथ में एक फिल्म भी की और इसके बाद सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और वे सोमी से किनारा करने लगे। सोमी ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि सलमान ने ऐश्वर्या के लिए उन्हें छोड़ा।

ऐश्वर्या राय

सलमान खान का सीरियस रिलेशन ऐश्वर्या के साथ बताया जाता है और ऐसी भी खबरें हैं कि सलमान ने इनसे जुदाई के बाद कभी शादी ना करने का मन बना लिया था। ऐश्वर्या ने भी सलमान से प्यार किया लेकिन इन दोनों का आपसी तालमेल ठीक नहीं था और सलमान का अग्रेसिव नेचर ऐश्वर्या को उनसे दूर कर गया।

कटरीना कैफ

साल 2004 ऐश्वर्या के रिलेशन से उबरने के लिए उन्हें कटरीना का साथ मिला और इनके साथ ये 4 सालों तक रहे लेकिन बाद में कटरीना रणबीर कपूर से कमिट हो गईं तो सलमान बीच से हट गए।

जरीन खान

कटरीना की छलक उन्हें जरीन खान में दिखी। साल 2010 में उन्होंने फिल्म वीर से जरीन को लॉन्च किया और बाद में इनके साथ भी इनका नाम जुड़ा। बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और सलमान फिर अकेले हो गए।

क्लॉडिया सिएस्ला

फिल्म मारी गोल्ड में सलमान की को एक्ट्रेस रहीं क्लॉडिया के साथ भी इनका नाम खूब जुड़ा लेकिन बाद में वे भी अपने-अपने रास्ते चल दिए।

एमी जैक्शन

एक समय था जब एक्ट्रेस एमी जैक्शन के साथ भी सलमान का नाम जुड़ा लेकिन दोनों ने इस बात को महज एक अफवाह ही बताया।

डेजी शाह

फिल्म जय हो से सलमान ने डेजी शाह को लॉन्च किया जो कोरियोग्राफर है। फिल्म फ्लॉप हुई और दोनों के रास्ते अलग हो गए हालांकि दोनों आज भी दोस्त हैं।

यूलिया वंतूर

पिछले कुछ समय से सलमान खान के घर में एक विदेशी लड़की का आना-जाना है। ये विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर हैं। ये सलमान के घर के हर फंक्शन में नजर आती हैं। यूलिया 39 साल की हैं और इनसे सलमान की शादी की बात सामने आई लेकिन सलमान इससे हमेशा बचते नजर आए।

Back to top button