विशेष

चाणक्य नीति: किसी पर भरोसा करने से पहले उनमें देख लें यह 2 चीजें, फिर कभी नहीं खाएंगे धोखा

गुरु आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र का पालन करने से कोई भी इंसान जीवन में वो सब हासिल कर सकता है जो वो पाना चाहता है। आचार्य चाणक्य की नीतिया बेहद ही कारगर साबित होती हैं और इनका पालन हर किसी को करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को सदा सोच समझकर ही दोस्त बनाने चाहिए। क्योंकि हर कोई व्यक्ति भरोसा करने के लायक नहीं होता है। जीवन में आपको कई ऐसे लोग मिलते हैं जो कि मिनटों में आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। इसलिए आप केवल ऐसे ही लोगों से दोस्ती करें जो कि भरोसा करने के लायक हों और जो कभी भी आपको धोखा ना दें। एक श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य ने किस व्यक्ति पर भरोसा किया जा सकता है इसके बारे में बताया है।

श्लोक

यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।
तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

त्याग भावना देखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस इंसान के अंदर त्याग की भावना हो उस व्यक्ति से दोस्ती करने में फायदा होता है और ऐसा व्यक्ति आपका साथ हर तरह की परेशानी में देता है। त्याग की भावना रखने वाले व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है और ये जीवन में किसी को भी धोखा नहीं देते हैं।

दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करने वाले

जो लोग दूसरे व्यक्ति की गलतियों को नजरअंदाज करते हैं या दूसरे लोगों के द्वारा हुई गलतियों को तुरंत माफ कर देते हैं, इस प्रकार के लोगों से दोस्ती जरूर करनी चाहिए। अन्य लोगों की गलतियों को माफ करने वाले लोग जीवन में सोच समझकर ही फैसला लेते हैं और हमेशा गलती करने से बचते हैं।

गुणों से भरे

जिन लोगों में क्रोध, आलस्य, घमंड, झूठ बोलने जैसे अवगुण हों। उन लोगों से दोस्ती ना करे। क्योंकि ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं और इस तरह के लोग कभी भी आपको धोखा दे सकते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों में अवगुण होते हैं उनकी जिंदगी सदा परेशानियों से भी रहती है और कई बार इनकी परेशानियां आपकी शांति भी भंग कर देती है। इसलिए आप केवल गुणी लोगों से ही दोस्ती करें।

कर्म देखें

जो लोग कर्म और धार्मिक कार्य करते हैं ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। इस तरह के लोग स्वार्थी नहीं होते हैं और किसी को भी धोखा नहीं देते हैं। इसलिए आप धर्म और कर्म पर विश्वास करने वाले लोगों से दोस्ती कर सकते हैं।

प्रेम की भावना

जिन लोगों के मन में प्रेम की भावना होती है और जो लोग अपनों से बड़े लोगों का आदर करते हैं। उन लोगों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। इस तरह के लोग बेहद ही सुलझे हुए होते हैं और इन लोगों का मन एकदम साफ होता है।

ऊपर बताए गए गुण जिन भी व्यक्तियों में आपको दिखे आप उनपर विश्वास कर सकते हैं और उन्हें अपना दोस्त बना सकते है। क्योंकि इस प्रकार के लोग जीवन में कभी भी धोखा नहीं देते हैं।

Back to top button