बॉलीवुड

जानें कौन से बॉलीवुड सितारे ने फिल्म में पहनी अब तक की सबसे महँगी ड्रेस!

फ़िल्में तो आप देखते ही होंगे। फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्री को नए फैशन का कपड़ा पहना देखकर आपका भी मन करता होगा, कि उसी की तरह ड्रेस खरीदी जाए। अक्सर फिल्मों के जरिये ही नए फैशन ट्रेंड का जन्म होता है। जो भी नई फिल्म में अभिनेता ने ड्रेस पहनी, अगले दिन लोग उसी की माँग करने लगते हैं। इस वजह से वह बाजार में बिकने भी लगती है। आपके मन में भी यह सवाल निश्चित रूप से होगा कि आखिर कौन सा अभिनेता या अभिनेत्री अब तक का सबसे महँगा कपड़ा पहना है। आप चिंता मत कीजिये आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आये हैं।

इस अभिनेता ने पहनी इतनी महँगी ड्रेस:

*- शाहरुख़ खान:

शाहरुख़ खान अपनी अलग स्टाइल के लिए केवल भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। उनकी फ़िल्में भारत के पड़ोसी देशों में खूब देखी जाती है। आपको जानकर काफी हैरानी होने वाली है कि शाहरुख़ खान से रा-वन में जो ड्रेस पहनी थी, उसकी कीमत 4.5 करोड़ रूपये थी।

*- रजनीकांत:

रजनीकांत अपनी स्टाइल के लिए भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी जाने जाते हैं। भारत का ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो रजनीकांत को नहीं जनता होगा। आपको बता दें रजनीकांत ने अबतक सबसे महँगी ड्रेस अपनी फिल्म रोबोट में पहनी थी। इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा और मैरी ई वोफ्ट ने डिज़ाइन किया था। इस ड्रेस की कीमत 3 करोड़ रूपये थी।

*- सोनाक्षी सिन्हा:

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और यह भी अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। इन्होने अबतक सबसे महँगी ड्रेस अपनी फिल्म तेवर के एक गाने “राधा नाचेगी” में पहना था। उस ड्रेस की कीमत 75 लाख रूपये थी।

*- अक्षय कुमार:

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बारे में बताने की जरुरत ही नहीं है। यह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तो प्रसिद्ध हैं हीं साथ ही यह अपने शानदार स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि अपनी फिल्म “सिंह इज ब्लिंग” में जो अक्षय कुमार ने पगड़ी पहनी हुई थी, उसकी कीमत 65 लाख रूपये थी।

*- दीपिका पादुकोण:

दीपिका अपनी क्यूट स्माइल के लिए पुरे बॉलीवुड में जानी जाती हैं। साथ ही दीपिका की स्टाइल भी सबसे हटकर होती है। दीपिका ने अब तक सबसे महँगी ड्रेस अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने “दीवानी मस्तानी” में पहना था। उनके लहंगे की कीमत 48 लाख रूपये थी।

*- माधुरी दीक्षित:

माधुरी दीक्षित का कोई मुकबला ही नहीं है। वह अपने डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आज भी माधुरी कई दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। इन्होने सबसे महँगी ड्रेस अपनी फिल्म देवदास के गाने “काहे छेड़े मोहे” में पहना था। उस समय उनके लहंगे की कीमत 15 लाख रूपये थी।

Back to top button