चुटकुले

Jokes: बेटे ने माँ से पूछा ‘तेरी नजरों में मेरी क्या क़ीमत है?’ फिर जो हुआ वो बड़ा फनी था

जोक्स का नशा भी बड़ा मदहोश कर देने वाला होता हैं. जब आपको इसे पढ़ने की लत लगती हैं तो मन करता हैं बस रोजाना इसे पढ़ते ही जाए. वैसे ये एक ऐसा नशा हैं जिससे नुकसान कुछ नहीं हैं लेकिन फायदें बहुत सारे हैं. जब हम रोजाना जोक्स पढ़ते हैं तो हमारे डिप्रेशन में जाने के चांस बहुत कम हो जाते हैं. ये जोक्स हमें एक अलग ही दुनियां में ले जाते हैं. इस दुनियां में प्रवेश करने के बाद हम अपने सभी दुःख दर्द भुला देते हैं और कुछ पल अपने लिए ख़ुशी ख़ुशी जीते हैं. इन चुटकुलों को पढ़ हमारे चेहरे पर जो मुस्कान आती हैं उसकी वेल्यु कही ज्यादा हैं. ऐसे में इस नशे का सेवन जारी रखते हुए हम आज भी आपके सामने कुछ मस्त और फनी जोक्स प्रस्तुत कर रहे हैं. उम्मीद हैं कि आपको ये बड़े पसंद आएँगे.

डियर गर्ल्स….?
जैसे ‘आइ लव यू’ बोलने से कोई लड़की
गर्लफ्रेंड नही बन जाती…
वैसे ही ‘भाई’ बोलने से कोई लड़का
आपका भाई नही बनेगा!! समझ गयी ना?

आज वो पगली कहने लगी की हुक्का मत पिया करो।
मैंने कहा तुझे क्या पता की इसमे तीन देवता निवास करते हैं।
नीचे जल देवता बीच में पवन देवता,
और ऊपर अग्नि देवता…
जाती जाती वो भी दो घूँट मार गयी।

पागल लड़की
वो छत पर खड़ी थी,
बाल खुले और बिखरे,
कभी मुँह फुलाती कभी मुँह पिचकती
कभी मुँह इधर कभी उधर,

बार-बार सामने निहारती,
कभी हँस देती।।।।।।।
दीन दुनियाँ से बेखबर,
मुझे बहुत दया आ रही थी,
इतनी कम उम्र में पागल,

पूरी जिंदगी पड़ी है,
क्या होगा?
कैसे होगा?
मुझे उसके पिता की चिंता सताने लगी।
बेचारा दिन रात मेहनत करके परिवार पालता है,

ऊपर से इस पागल लड़की को कैसे सम्हालेगा?
धीरे-धीरे पागलपन और बढ़ गया,
मै घबराया,
मैने अपनी बिटिया को बुलाया और

अपनी चिंता से अवगत कराया ।
बिटिया बोली “पापा वो पागल नही है ,
वो तो सैल्फी ले रही है”!!!

एक लड़का अपनी क्लास की एक लड़की को
पटाने की कोशिश कर रहा था ,
लड़का :– Hii स्वीटी , 50 का रिचार्ज करा दूँ क्या ?
लड़की :– नहीं ,
लड़का (मन ही मन मे):- वाह कितनी शरीफ लड़की है,

लड़की :– अच्छा 500 का करा दो ,
फुल टॉकटाइम ऑफर चल रहा है ,
लड़का :– जा बहन !
तेरी क्लास शुरू होने वाली होगी

मैं लड़कियों की Driving के हरगिज़ खिलाफ नहीं,
लेकिन एक्सीडेंट के समय ब्रेक मारने की जगह चीख मारना,
ये कहाँ का इंसाफ है……

एक लड़की की शादी से दो दिन पहले
उसकी सहेली ने पूछा:
शादी की सारी तैयारियां कर ली क्या?

लड़की: हाँ फ़ोन तो Format कर दिया है,
Facebook भी Deactivate कर दिया है,
बस तू अपना मुँह बंद रखीयो.

लड़का:- अंकल मैं आपकी लड़की से शादी करना चाहता हूं।
बाप:- करते क्या हो?
लड़का:- जी, खेती।

बाप:- इस ज़माने में खेती? भाग! यह शादी नहीं हो सकती…
लड़का:- अंकल…‘प्याज’ की खेती करता हूं।
बाप:- दामाद जी तो अगले महीने की 2 तारीख कैसी रहेगी?

 

बेटा: माँ! तेरी नजरों में मेरी क्या क़ीमत है?
माँ: बेटा तू लाखो मै नहीं करोड़ो मै है।
बेटा: तो फिर उन करोड़ो रुपए में से
200 रु दे दे नेट पैक डलवाऊंगा.
दे थप्पड़…….दे थप्पड़ …..दे थप्पड़।

यदि आप ने जोक्स को एन्जॉय किया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूले. इस तरह उनका भी भरपूर मनोरंजन होगा.

Back to top button