स्वास्थ्य

सूजी हुई आंखों को करना है ठीक, तो आजमाएं ये 6 सरल घरेलू उपाय

अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करने से, देर तक सोने से या ज्यादा रोने के कारण अक्सर आंखों में सूजन आ जाती है और आंखे फूली हुई लगती है। इतना ही नहीं कई बार आंखों में दर्द की शिकायत भी हो जाती है। आंखों में सूजन आने से चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है और हम बीमार नजर आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय इस लेख में बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आंखों की सूजन को सही किया जा सकता है और महज 15 मिनट में सूजन दूर हो जाती है।

आंखों में सूजन आने पर अपनाएं ये टिप्स

 

बर्फ लगाएं

सूजन को कम करने में बर्फ कारगर साबित होती है और इसे लगाने से सूजन एकदम गायब हो जाती है। आंखों में सूजन आने पर रूमाल में एक बर्फ का टुकड़ा रख दें और इस रुमाल को आंखों पर धीरे- धीरे धूमाएं। ये उपाय करने से आंखों की सूजन एकदम बैठ जाएगी।

ठंडे पानी से आंखे साफ करें

आंखों में सूजन आने पर ठंडे पानी से आंखों को धोएं और आंखों पर पानी के छीटें मारे। पानी से आंखे साफ करने से सूजन सही हो जाती है और आंखे पहले जैसी हो जाती हैं। इसके अलावा आंखों को ठंडक भी मिलती है। जो लोग अधिक देर तक कंप्यूटर पर कार्य करते हैं वो इस उपाय को जरूर किया करें।

आंखों पर खीरा रखें

खीरे की मदद से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। आंखों पर सूजन आने पर खीरे की दो स्लाइस को आंखों पर रख लें और 15 मिनट तक इन्हें आंखों पर ही रहने दें। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन भी कम हो जाएगी।

टी बैग्स

टी बैग्स की मदद से भी सूजन को कम किया जा सकता है। दो टी बैग्स लेकर उन्हें  पानी के अंदर रखे दें और जब ये पानी गर्म हो जाए तो टी बैग्स को पानी से निकाल कर ठंडा होने दें। फिर इन्हें अपनी आंखों पर थोड़ी देर के लिए रख दें। आपकी आंखों की सूजन एकदम बैठ जाएगी।

गुलाब जल

एक रूई में गुलाब जल लगा लें और इस रूई को आंखों पर रख दें। 10 मिनट तक इस रूई को आंखों पर ही रहने दें। गुलाब जल आंखों पर लगाने से आंखे प्रेश हो जाएंगी और इनमें आई सूजन भी दूर हो जाएगी। आप चाहें तो आंखों के अंदर भी गुलाब जल डाल सकते हैं। ऐसा करने से भी आंखों को आराम मिलता है और सूजन गायब हो जाती हैं। गुलाब जल के अलावा आप दूध को भी आंखों पर रूई की मदद से लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

आंखे बंद करके एलोवेरा जेल से आंखों की अच्छे से मालिश करें और इसे अच्छे से आंखों पर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से आंखों को साफ कर लें। सूजन को दूर करने में ये उपाय भी कारगर साबित होता है।

ऊपर बताए गए उपायों के बाद भी अगर आंखों की सूजन कम ना हो तो डॉक्टर से जांच करवा लें। क्योंकि आंखों पर अधिक देर तक सूजन रहना सही नहीं होता है।

Back to top button