Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 8 राशि वालो के लिए शानदार रहेगा यह सप्ताह, मां लक्ष्मी खोलेगी धन के दरवाजे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपका व्यवहार थोड़ा कंजूस व्यक्ति जैसा हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में आप उदार भी होंगे। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ हैं। यह सप्ताह रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह ठीक है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताहसामान्य रहेगा। थोड़ा बहुत बदन दर्द हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई आपके शब्दों का गलत फायदा उठा सकता है। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर के विषय में : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपका पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। अपने कार्यों को ढांचे के रूप में संरचना होगा। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए, उनका उपयोग करना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। नई ऊर्जा से आपके कार्य को नई ऊंचाई मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कोई जॉब मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने माता-पिता से काम में सहयोग मिलेगा। अगर कुछ दिनों से आपका कोई मित्र आपसे नाराज है, तो उसे मनाने के लिए समय बेहतर है। कानूनी अड़चन दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने का समय मिलेगा।

करियर के विषय में : युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : कुछ लोगों को हड्डी से जुड़ी परेशानियां आ सकती है। जोड़ों का दर्द हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह सिंह राशि वालों की नई परियोजनाओं गतिशील हो सकती हैं। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है और विदेशी यात्राओं के भी संकेत हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा।

प्यार के विषय में : यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो प्रेम में सफलता अवश्य मिलेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के संदर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। इस राशि के जो लोग सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।

प्यार के विषय में : पार्टनर से संबंध सुधारने की कोशिश करें तो सफल हो जाएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको करियर को चमकाने के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उसे पार्टनर के साथ शेयर करें। आपके मन को शांति मिलेगी। आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार से रहेंगे। काम को उत्साह के साथ करेंगे।

प्यार के विषय में : अचानक प्राप्त लव प्रपोजल से आप काफी असमंजस की स्थिति में होंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको उन समस्याओं से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत किया जाना चाहिए। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेम को एक साकार रूप दे सकते हैं।

करियर के विषय में : साझेदारी में व्यवसाय करने वालो के लिए यह सप्ताह उत्तम है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। खान-पान पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पैसे उधार देने में ज्यादा उदारता दिखाना सही नहीं होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। विरोधी हावी होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सिर और आंखों में भी दर्द हो सकता है। पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले इस सप्ताह क्रोध पर संयम बरतिएगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बीतेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप जितनी मेहनत करोगे उसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी और कारोबार में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मानसिक थकान और तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग, वाणी पर संयम बनाए रखने से शुभ फल प्राप्त होने में मदद मिलेगी। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी मसले हल होंगे। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है।

प्यार के विषय में : प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार और नौकरी में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आंखों से संबंधित शिकायत होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते है। भाईयों का कार्यों में सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ सकता है।

करियर के विषय में : आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। व्यापार व नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

हेल्थ के विषय में : हाथ-पैर दर्द हो सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिस व्यक्ति की इच्छाएं जितनी कम होती हैं, उसका मन भी उतना ही शांत रहता है

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303