अध्यात्म

26 दिसंबर को लगेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ सकता है विपरीत प्रभाव

26 दिसंबर 2019 को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि अगले दिन सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के कारण किन राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है, इसकी जानकारी इस प्रकार है।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव

1. मेष : इस राशि के लोगों के जीवन में परेशानियां और बढ़ेंगी और इन्हें धन हानि भी हो सकती है।

2. वृष : वृष राशि के जातकों को धोखा मिल सकता है और चोट लग सकती है।

3. मिथुन : इस राशि के लोगों को पैसों में नुकसान हो सकता है। वहीं पति-पत्नी के बीच दूरी आ सकती हैं।

4. कर्क : कर्क राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण सही रहने वाला है और इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।

5 सिंह : इस राशि के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और नौकरी के कारण तनाव हो सकता है।

6. कन्या : कन्या राशि के जातकों को कई तरह के कष्ट हो सकते हैं और अपने दोस्तों से धोखा मिल सकता है।

7. तुला : इस राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है और कार्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

8. वृश्चिक : इस राशि के लोग किसी भी तरह की चीज में निवेश ना करें। क्योंकि ऐसा करने से इन्हें नुकसान हो सकता है।

9. धनु : धनु राशि पर भी सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा और इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

10. मकर : मकर राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी आ सकती है।

11. कुंभ :  सूर्य ग्रहण का असर इस राशि के लोगों पर अच्छा पड़ेगा और इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा।

12 मीन : मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी और परिवार के लोगों की और से कष्ट मिलेगा। मीन राशि के लोग किसी भी तरह का शुभ कार्य एक महीने तक ना करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण का बुरा असर आपकी कुंडली पर ना पड़े इसके लिए आप नीचे बताए गए उपायों को सूर्य ग्रहण लगने के दौरान करें।

  • सूर्य ग्रहण शुरू होने पर पूजा पाठ करें और भगवान के नाम का जाप करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करें और अपने वस्त्र बदल लें। इसी तरह से मंदिर की भी अच्छे से सफाई करें और भगवान की मूर्तियों को गंगा जल से साफ करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद खाने की चीजों का दान करें।

सूर्य ग्रहण के समय ना करें ये कार्य

  • सूर्य ग्रहण लगने पर आप सोए नहीं।
  • ग्रहण के दौरान भोजना ना करें और ना ही खाना बनाएं।
  • सूर्य को ग्रहण के दौरान ना देखें।
  • कोई भी शुभ कार्य ना करें।
  • किसी भी तरह की नई वस्तु जैसे कपड़े, बर्तन और इत्यादि ना खरीदें।
  • ग्रहण खत्म होने तक मंदिर और भगवान की मूर्तियों को कपड़े से ढककर रखें।
  • ग्रहण के वक्त घर से बाहर ना निकलें ।

Back to top button