राशिफल

मासिक राशिफल: वर्ष के अंतिम माह में बन रहा है बहुत दुर्लभ योग, इन 9 राशियों को मिलेगा अपार धन

यह वर्ष अपने अंतिम पड़ाव में आ पहुंचा है जहां सिर्फ एक ही महीना शेष बचा है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की दिसंबर का यह आखिरी महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको दिसंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने मेष राशि वालों के जीवन में नया उजाला होगा और बहुत सारी खुशियां मिलेंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती रहेगी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌।

करियर के विषय में : दिसंबर में आपको प्रमोशन मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं‌।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप योग का सहारा लें यह आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं‌। समय का ध्यान रखें‌। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। गुप्त शत्रु इस समय सक्रीय हो सकते है।रचनात्मक कार्य फलीभूत होगें। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : जो स्टूडेंट्स प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आप अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कसरत और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी से मदद मिल सकती है। एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस महीने अपने परिपूर्णता की तरफ है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें‌। शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। इस माह के अंत में आपको आर्थिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को इस महीने विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह महीना नई उम्मीदें लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : बुजुर्गो को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है‌।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में अनबन रह सकती है जिससे कारण कोई फैसला नहीं कर पाएंगे‌।

करियर के विषय में : व्यवसायी जातकों को इस महीने आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। चटपटी मसालेदार चीज़ों से परहेज करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी‌। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। किसी भी ऐसी अप्रिय घटना को न करें जिसके लिए आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ेगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें‌, विवाद की स्थिति बन सकती है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी क्योंकि किसी काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है‌। व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है, सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है‌। भोजन में सावधानी रखें‌।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकते हैं। आमदनी में बढोत्तरी संभव है। नए साल से पहले आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोज़ल मिल सकते हैं। अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता दिला पाएगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से आपको सहयोग मिलेगा। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है‌।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌।

हेल्थ के विषय में : बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों की वाणी में इस महीने कठोरता का प्रभाव रहेगा। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है‌। महीने से दूसरे सप्ताह में घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में अफसरों के वैचारिक मतभेद बढ़ सकते है।

प्यार के विषय में : दिसंबर में पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा‌।

करियर के विषय में : इस महीने करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी रखें‌।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका भाग्य चमक उठेगा। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है‌। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर को अपनी इच्छाओं में बांधने की कोशिश न करें, पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।

करियर के विषय में : करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिलेगी। दुश्मनों पर हावी रहेंगे‌।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। इस महीने आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है। नौकरी में इच्‍छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : विवाहित लोगों को इस महीने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : निवेश में सावधानी रखें। दिसंबर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियों से बचें‌। खाने-पीने का खास ध्यान रखें‌।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है।

करियर के विषय में : कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से इस महीने सितारे कमजोर रहेंगे‌।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने रिश्तों में कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। नौकरी के मामले में बड़ा ऑफर मिलेगा जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। इस महीने आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले।

प्यार के विषय में : मीन राशि वाले पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं‌।

करियर के विषय में : मेडिकल व कानूनी पढ़ाई करने वालों के लिए महीना अच्छा रहेगा। अन्य फील्ड वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से समय सामान्य रहेगा। खान-पान पर ध्यान रखें।

आपने मासिक राशिफल दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्या होती है नवग्रह पूजा और नवग्रह पूजन विधि (Navagraha Pujan Vidhi)

Back to top button