स्वास्थ्य

सर्दी शुरू होते ही जरूर खाएं गोंद के लड्डू, इन्हें खाने से सेहत को पहुंचगे ये चमत्कारी फायदे

सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखना बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए इस मौसम में उन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती हैं। ताकि शरीर को ठंड ना लग सके। सर्दी के दौरान गोंद के लड्डू खाना उत्तम माना जाता है और इनका सेवन करने से शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं गोंद के लड्डू के फायदे।

गोंद के लड्डू के फायदे –

शरीर रहे अंदर से गर्म

गोंद के लड्डू खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और शरीर को ठंड आसानी से नहीं लगती है। इसलिए सर्दी शुरू होते हैं आप गोंद के लड्डू खाना शुरू कर दें। रोज सुबह एक गोंद का लड्डू खाने से शरीर के अंदर गर्माहट बनीं रहेगी और ऐसा होने पर आपको जुकाम और खांसी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जोड़ों का दर्द हो सही

सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द की शिकायत काफी बढ़ जाती है और लोगों को चलने और बैठने में बेहद ही तकलीफ होती है। हालांकि सर्दी के मौसम में अगर गोंद के लड्डू खाएं जाएं तो जोड़ों का दर्द सही हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ें

गोंद के लड्डू सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं और इन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है।

हड्डियां हो मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में भी ये लड्डू लाभदायक होते हैं और इन्हें खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं। इसलिए आप रोज रात को सोने से पहले एक गोंद का लड्डू गर्म दूध के साथ खा लें। गर्म दूध के साथ लड्डू खाने से हड्डियों और मांसपेशि‍यों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा  रीढ़ की हड्डी के लिए भी ये लड्डू उत्तम माने जाते हैं।

कमजोरी हो दूर

शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी गोंद के लड्डू सहायक होते हैं और इन्हें खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। इसलिए जो महिलाएं अधिक थकान महसूस करती हैं वो रोज इन्हें खाया करें।

कब्ज हो दूर

कब्ज के मरीजों के लिए गोंद के लड्डू फायदेंमद होते हैं और इन्हें खाने से कब्ज की समस्या सही हो जाती है। कब्ज होने पर आप रोज रात को एक लड्डू गर्म दूध के साथ जरूर खाएं ।

खून की कमी हो पूरी

शरीर में खून की कमी होने पर अगर ये लड्डू खाएं जाएं तो शरीर में खून की मात्रा पूरी हो जाती है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में कम खून है वो इन लड्डू को जरूर खाया करें।

रखें इन बातों का ध्यान

  • गोंद के लड्डू खाने में मीठे होते हैं, इसलिए शुगर के मरीज इन्हें ना खाएं।
  • अधिक गोंद के लड्डू खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए दिन में दो से ज्यादा ये लड्डू ना खाएं।
  • गोंद के लड्डू बेहद ही गर्म होते हैं, इसलिए इनका अधिक सेवन करने से मन खराब हो सकता है और उल्टी भी आ सकती हैं।
  • अगर आपको उच्च रक्तचाप रहता है तो आप इन्हें ना खाएं।

Back to top button