दिलचस्प

मात्र 9 साल की उम्र में इस लड़का बनेगा ग्रेजुएट, लोग बोले- इसमें आइंस्टाइन की आत्मा है क्या..

ग्रेजुएशन करने की उम्र आपके हिसाब से क्या होती है? ज्यादा से ज्यादा 20 या 22 साल है ना? मगर यहां हम जिसके बारे में बताने जा रहे हैं वो टीनएज भी नहीं है उसकी उम्र मात्र 9 साल है और इतनी सी उम्र में वो कर दिखाया है जो बड़े से बड़े बच्चे भी नहीं कर पाए। इस बच्चे को लोग सुपर जीनियस बुला रहे है क्योंकि मात्र 9 साल की उम्र में इस लड़का बना ग्रेजुएट, अब इस बच्चे को देखकर लोग हैरानी के साथ इसे आइंस्टाइन का दूसरा रूप बता रहे हैं।

मात्र 9 साल की उम्र में इस लड़का बना ग्रेजुएट

कुछ लोग जन्म से ही इतने प्रभावशाली होते हैं कि वे किसी ना किसी काम में माहिर होते हैं और ऐसे लोगों को आम भाषा में गॉड गिफ्ट कहते हैं। ऐसा ही ये बच्चा जिसका नाम लॉरेंट सिमंस है और इसने सिर्फ 9 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर सकते है। ये बच्चा नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की एंधोवेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़़ाई कर रहा है। इस लड़के का जन्म बेल्जियम में हुआ था लेकिन अब ये अपने पैरेंट्स के साथ एम्सटर्डम में रहता है। इसका आईक्यू लेवल 145 आंका गया है और इस सुपर जीनियस लड़के की इंटेलिजेंसी की तुलना महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आईंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग्स से किया जा रहा है।

लॉरेंट के तेज दिमाग के कारण और उसकी उपलब्धियों को देखते हुए कई बड़ी यूनिवर्सिटीज से इन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए बुलाया जा रहा है। लॉरेंट ने 8 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और इनकी प्रतिभा को देखते हुए ग्रेजुएशन करने का मौका दिया गया। लॉरेंट हार्ट सर्जन या एस्ट्रोनॉट बना चाहता है और इसका कहना है कि वो आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से करना चाहेगा लेकिन उसके पैरेंट्स उसे इंग्लैंड से ही पढाना चाहते हैं। उसके पिता एलेक्जेंडर सिमंस डेंटल सर्जन हैं और उनके मुताबिक, इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे बड़े संस्थान है, जहां से उसे अच्छी सुविधा वाली पढ़ाई मिल सकती है। लॉरेंट आर्टिफिशियल आर्गन्स या रोबोटिक्स के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहते हैं।

लॉरेंट सिमंस अपने दादा-दादी के बेहद करीब है और उनसे बहुत प्यार करता है। उसकी मां का कहना है सबसे पहले दादा-दादी ने उसकी प्रतिभा को पहचाना था और उसके दादा-दादी हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं और यही कारण है कि लॉरेंट हार्ट सर्जन बनना चाहता है। इसकी प्रतिभा को देखते हुए इसकी चर्चा पूरी दुनिया करने लगी है और अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि इतना प्रतिभाशाली लड़का किस क्षेत्र में काम करने वाला है।

Back to top button