स्वास्थ्य

सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है सरसों का तेल, जानिए इसके फायदे

सरसों के तेल का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है और इस तेल को सेहत, बालों और त्वचा के लिए गुणकारी माना जाता है। मात्र एक सरसों के तेल से कई तरह की बीमारियों को सही किया जा सकता है। सरसों का तेल किस तरह से शरीर के लिए लाभदायक होता है और इसके क्या फायदे हैं, वो इस प्रकार हैं।

सरसों के तेल के फायदे

ना लगे ठंड

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से इसमें बना खाना खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और शरीर की रक्षा ठंड से होती है। जो लोग सरसों के तेल में बनी सब्जी खाते हैं उनको जुकाम लगने का खतरा भी बेहद ही कम हो जाती है।

मांसपेशियां हो मजबूत

सरसों के तेल से अगर मांसपेशियां की मालिश की जाए तो मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं और यहीं कारण है कि छोटे बच्चों की मांसपेशियां की मालिश इस तेल से की जाती है। वहीं अगर आपको मांसपेशियां में अक्सर दर्द रहता है तो इस तेल से आप मालिश कर लें।

दर्द हो दूर

कान में दर्द होने पर आप थोड़े से सरसों के तेल के अंदर लहसुन की दो कलियां डाल दें। फिर इस तेल को अच्छे से गर्म कर लें। जब ये तेल गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर लें। इस तेल को हल्का सा ठंडा होने दें और फिर इसे रूई की मदद से दर्द वाले कान में डाल लें। ये तेल कान में डालने से कान की दर्द एकदम सही हो जाएगी। इसी तरह से दांतों में दर्द होने पर सरसों के तेल के अंदर नमक डालकर इसे अपने दांतो पर रगड़ लें। ऐसा करने से दांतों का दर्द सही हो जाएगा।

सूजन करे कम

शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आने पर आप गर्म सरसों के तेल से मालिश करें। सरसों के तेल से मालिश करने से त्वचा को गर्माहट मिलती है और सूजन एकदम बैठ जाती है।

फंगस रोके

सरसों का तेल त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। अगर इस तेल को त्वचा पर लगाया जाए तो त्वचा सर्दियों के मौसम में मुलायम बनीं रहती है और चमकदार हो जाती है। इसके अलावा फंगस लगने पर भी अगर इस तेल का प्रयोग किया जाए तो फंगस सही हो जाती।

बालों का हो अच्छे से विकास

जो लोग लंबे बाल चाहते हैं वो हफ्ते में तीन बार सरसों के तेल से अपने बालों की मालिश करें। इस तेल से बालों की मालिश करने से बालों का विकास अच्छे से होता है और बाल दो महीने के अंदर ही बढ़ जाते हैं। इसके अलावा सरसों का तेल कमजोर बालों को मजबूत भी कर देता है। दरअसल ये तेल लगाने से बालों की जड़ों में रक्तसंचार बढ़ाता है और ऐसा होन से बाल झड़ना बंद हो जाता है और मजबूत बन जाते हैं।

रूसी हो खत्म

बालों में रूसी की समस्या होने पर आप इस तेल का प्रयोग करें। सरसों के तेल को बालों पर लगाने से रूसी दो हफ्ते के अंदर ही गायब हो जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों के बाल एकदम बेजान हैं अगर वो इस तेल से बालों की मालिश करते हैं तो उनके बालों में चमक आ जाती हैं।

Back to top button