बॉलीवुड

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स कितने महंगे घरों में रहते हैं? जानिए क्या है उनकी कीमत

घर एक ऐसी जगह होती जहां पर लोग दिनभर की थकान को मिटाते हैं। अपने परिवार के साथ अपने सुख और दुख को बांटते हैं और इसलिए हर इंसान अपने घर की तरफ भागता है। अपना घर बनाने में आम आदमी को बरसों लग जाते हैं, और अगर फिल्मी सितारों की बात करें तो उन्हें भी अपना शानदार मकान बनाने में समय लग जाता है। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स कितने महंगे घरों में रहते हैं? चलिए बताते हैं आपको इन सबके प्राइज।

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स कितने महंगे घरों में रहते हैं?

मायानगरी में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने सपनों के नगरी में रहते हैं। मुंबई में घर बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता लेकिन फिल्मों में लाखों करोड़ों कमाने वाले फिल्मी सितारो पर ये बात लागू नहीं होती है। आज हम आपको बॉलीवुड सितारों के घर की कीमतों के बारे में बताएंगे।

शाहरुख खान

 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दुनिया के सबसे पॉपुलर और अमीर एक्टर्स में एक हैं। शाहरुख का नाम किंग नहीं बल्कि वे रियल लाइफ में भी राजाओं की तरह की जिंदगी जीते हैं। शाहरुख खान ने 20 साल पहले अपनी पत्नी गौरी के लिए 15 करोड़ का बंगला खरीदा था जिसकी कीमत अब 200 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के बंगले का नाम मन्नत है और वो किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है।

अमिताभ बच्चन

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई में 2 बंगले हैं और दोनों आलीशान हैं। इनमें से एक बंगले का नाम जलसा और दूसरे बंगले का नाम प्रतिक्षा है। अमिताभ बच्चन के एक बंगले की कीमत 122 करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ इसी बंगले में आराम से रहते हैं। इसमें दिलचस्प बात ये है कि उनका ये बंगला उन्होंने नहीं खरीदा था बल्कि फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने उनकी फिल्म सत्ते पे सत्ता की कामयाबी के दौरान गिफ्ट किया था।

शिल्पा शेट्टी

 

बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सबसे हिट एक्ट्रेसेस में एक हैं। शिल्पा ने फिल्मों में आना कम कर दिया है लेकिन साल 2009 में राज कुंद्रा से सादी कर ली थी। शिल्पा अपने पति के साथ जुहू में आलीशान बंगले में रहती हैं। किनारा नाम के आलीशान घर की कीमत 93 करोड़ रुपये हैं और ये घर समुद्र के किनारे पर बसा है।

रेखा

 

बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन रेखा भी किसी आलीशान महल से कम में नहीं रहती हैं। चारों तरफ बांस से घिरा हुआ उनका बंगला बहुत ही सुंदर नजर आता है। रेखा के घर की कीमत 102 करोड़ रुपये बताई जाती है और इसमें वे अपनी सेकेट्री के साथ अकेले रहती हैं।

अक्षय कुमार

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का घर किसी महल से कम नहीं है। इसमें सबसे दिलचस्प बात है कि ये बंगला अक्षय ने तब देखा था जब वे संघर्ष करते थे और दूर से इसे देखा करते थे। अक्षय आज उसी बंगले के मालिक हैं और इसकी कीमत 87 करोड़ रुपये है।

Back to top button