स्वास्थ्य

1 महीने में हो जाएगा 3 से 4 किलो वजन कम, बस रात को कर दें ये काम

मोटापा एक बीमारी होती है और इस दुनिया की आधे से ज्यादा जनसंख्या इस बीमारी से ग्रस्त है। मोटा होने पर शरीर का वजन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर आसानी से अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाता है। मोटापा होने पर शुगर, घुटनों में दर्द, सांस फूलना और इत्यादि तरह की बीमारियां हो जाती हैं और इसलिए मोटापे को बीमारियों का घर भी कहा जाता है।

अगर आपका वजन अधिक है तो आप उसे अनदेखा ना करें और अपने वजन को हर हालत में कम करें। वजन कम करना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं और अगर डाइट पर खासा ध्यान दिया जाए तो एक महीनों के अंदर ही वजन कम किया जा सकता है।

वजन घटाने का आसान तरीका

आज हम आपको वजन कम करने का एक सरल उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप महीने भर में 3-4 किलो तक का वजन कम कर सकते हैं। इस उपाय के तहत आप रात का भोजन करना बंद कर दें। रात को भोजन ना करने से आपका वजन आसानी से कम होने लग जाएगा। वजन कम करने हेतु आप सिर्फ नाश्ता और दोपहर का ही भोजन करें।

नाशते में खाएं ये चीजें

आप सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद को डालकर इस पानी को पी लें। आधे घंटे बाद आप अंडा और दूध या फल खा लें। इसके बाद आप किसी और चीज का सेवन ना करें।

दोपहर में खाएं ये चीजें

दोपहर को आप भोजन में तीन रोटी, सब्जी और एक कटोरी दाल खाएं। आप दाल के अंदर घी डाल सकते हैं। इसके अलावा आप दही और रोटी भी खा सकते हैं।  दोपहर का खाना खाने के तीन घंटे बाद आप फल या जूस पी लें और रात होने पर किसी भी चीज का सेवन ना करें। हालांकि अगर आपको रात को भूख लगती है तो आप बिना मलाई का दूध पी सकते हैं। इस दूध में आप चीनी की जगह शहद ही डालें। क्योंकि चीनी खाने से भी मोटाप बढ़ जाता है। दूध के अलावा आप रात को मूंग दाल का पानी भी पी सकते हैं। मूंग दाल का पानी ताकतवर होता है और इसे पीने से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है।

रखें इन चीजों का ध्यान

आप ऊपर बताई गई डाइट के अलावा इन चीजों का ध्यान भी रखें।

  • वजन कम करने के लिए रोज योगा करें। योगा करने से भी वजन कम हो जाता है।
  • ग्रीन टी को वजन कम करने के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए आप रोज एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं।
  • दिन में कम से कम 20 मिनट की वॉक जरूर करें।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़े और उतरें।
  • केवल फाइबर युक्त आहर खाएं। क्योंकि फाइबर युक्त खाना खाने से भूख अधिक नहीं लगती है।
  • पानी को हमेशा गर्म करके पीए। ऐसा करने से चर्बी कम हो जाती है।

इन चीजों का ना करें सेवन

अगर आप एक महीने के अंदर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नीचे बताई गई चीजों का सेवन ना करें।

  • मैदे से बनी चीजें ना खाएं।
  • तले हुए खाने से दूर बनाएं।
  • आलू का सेवन बंद कर दें।
  • मीठा ना खाएं।
  • बाहर के खाने से परहेज करें।
  • शराब ना पीएं।
  • चावल का सेवन ना करें। चावल खाने से पेट बढ़ जाता है और भूख अधिक लगती है।

ऊपर बताई गई डाइट का अगर अच्छे से पालन करते हैं तो आप एक महीने में 3 किलों तक वजन कम कर सकते हैं और मनचाही फिगर पा सकते हैं। वहीं अगर आप वजन कम करने के लिए किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो ऐसा ना करें। दवा खाने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

Back to top button