Health

मिश्री खाने के फायदे और नुकसान – Mishri Khane Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi

मिश्री के फायदे : मिश्री (Mishri) का स्वाद मीठा होता है और आमतौर पर इसे खाना खाने के बाद खाया जाता है। मिश्री खाने से भोजन अच्छे से पच जाता है और मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है। मिश्री देखने में चीनी की तरह होती है, बस इसका आकार चीनी के मुकाबले बड़ा होता है। मिश्री गन्‍ने और पाल्‍म ट्री के रस से बनाकर तैयार होती है। इसे अंग्रेजी भाषा में रॉक शुगर कहा जाता है और यह चीनी से थोड़ी कम मीठी होती है।

मिश्री के फायदे

मिश्री गुणों से भरपूर होती है और इसका प्रयोग कई तरह की औषधियां दवाईयों को बनाने में किया जाता है। मिश्री के फायदे, इसे खाने से किन रोगों को दूर किया जा सकता है, इसे कैसे खाया जाता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और मिश्री के नुकसान क्या हैं। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं मिश्री के फायदे।

मिश्री के फायदे (Mishri ke Fayde in Hindi)

मिश्री का इस्तेमाल कुछ लोग एक प्रकार से माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। मिश्री का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। आज हम आपको मिश्री के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहें है जिनके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं होगी।

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे पेट दर्द के लिए

पेट में दर्द होने पर आप मिश्री खा लें। इसे खाने से पेट का दर्द दूर हो जाता है। पेट में दर्द की शिकायत होने पर आप कुछ नीम के पत्ते लेकर उन्हें साफ कर लें। इसके बाद इन पत्तों को मिश्री सहित खा लें। दिन में तीन बार मिश्री (mishri) और नीम के पत्तों को एक साथ खाने से पेट का दर्द सही हो जाता है। पत्तों के अलावा आप चाहें तो नीम का जूस भी पी सकते हैं। आप नीम के पत्ते पीसकर उनका थोड़ा सा जूस निकाल लें और इस जूस के अंदर मिश्री डाल लें। ये जूस पीने से भी आपके पेट को आराम पहुंचेगा।

मिश्री डायरिया करे सही

मिश्री के फायदे

डायरिया पेट से जुड़ा रोग होता है और डायरिया होने पर पेट खराब हो जाता है। अगर आपको कभी भी ये रोग होता है तो आप तुरंत थोड़ी सी मिश्री को नीम की पत्त‍ियों के साथ खा लें। डायरिया सही हो जाएगा।

छाले हो सही

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे मुहँ के छालों को दूर करने में लाभकारी होते हैं। मुंह में छाले होना आम बात है। हालांकि अगर समय रहते छालों का इलाज ना किया जाए तो ये बढ़ जाते हैं और इनमें दर्द होने लग जाता है। छाले होने पर आप मिश्री का प्रयोग इन्हें सही करने के लिए कर सकते हैं। आप थोड़ी सी मिश्री को पीस लें और इसे  इलायची के पाउडर में मिला लें।  इलायची और मिश्री के मिश्रण में आप थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर आप इस पेस्ट को छालों पर लगा लें। दिन में तीन बार ये पेस्ट छालों पर लगाने से छाले सही हो जाते हैं और इनमें होने वाली दर्द से भी आपका राहत मिल जाती है।

बवासीर से मिले राहत

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे पाइल्स के रोगियों के लिए गुणकारी होते हैं। बवासीर के रोग से परेशान लोगों के लिए मिश्री बेहद ही लाभदायक होती है और मिश्री को खाने से ये रोग सही हो जाता है। बवासीर होने पर आप थोड़ी सी मिश्री के अंदर मक्खन और नागकेसर मिला दें।  इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके आप चूर्ण तैयार कर लें और रोज दो बार ये चूर्ण खाएं। एक हफ्ते तक ये चूर्ण खाने से बवासीर का रोग सही हो जाएगा और आपको इस रोग से निजात मिल जाएगी।

मिश्री (mishri) है साइनस में फायदेमंद

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे साइनस के संग भी हैं और इसे खाने से साइनस का रोग सही किया जा सकता है। साइनस के रोगी पानी के अंदर मिश्री, पीसी हुई काली मिर्च, तुलसी के पत्ते और अदरक का रस डाल दें। फिर इस पानी को गर्म कर लें और अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छान लें और इस पानी के गुनगुना होने पर इसे पी लें। यह पानी रोज आप खाली पेट पीएं। इस पानी को पीने से साइनस का रोग जड़ से खत्म हो जाएगा और इस रोग से होने वाली पीड़ा से आपको आराम मिल जाएगा।

गले की खराश में मददगार

गले में खराश होने पर आप दवाई का सेवन करने की जगह मिश्री का सेवन करें। मिश्री खाने से गला एकदम सही हो जाता है। गला खराब होते ही आप थोड़े से पानी में मिश्री और अदरक डालकर इस पानी को उबाल लें। इस पानी को छान लें और इसे पी लें। ये पानी पीने से आपके गले को आराम मिलेगा।

मिश्री के फायदे

वहीं टॉन्सिल्स होने पर आप मिश्री को तुलसी के पत्तों के साथ खाएं। मिश्री और तुलसी के पत्तों को एक साथ खाने से टॉन्सिल्स सही हो जाएगा।

मिश्री शरीर में ऊर्जा बढ़ाए

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में बहुत ही उपयोगी साबित होते हैं। जिन लोगों को अक्सर कमजोरी या थकान रहती है वो लोग मिश्री को खाया करें। मिश्री (mishri) खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने हेतु आप भोजन के बाद मिश्री और सौंफ को खाएं या फिर रोज रात को सोने से पहले मिश्री वाला दूध पी लें। मिश्री वाला दूध पीने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है और आपको थकान महसूस नहीं होती है।

सांसे बने ताजा

मिश्री के फायदे

अक्सर खाना खाने से बाद कई लोगों के मुंह से बदबू आने लग जाती है। अगर आप भी मुंह से बदबू आने की शिकायत से परेशान रहते हैं तो आप मिश्री और सौंफ को समय समय पर एक साथ खाएं। इन्हें खाने से मुंह की बदबू दूर हो जाता है और आपकी सांसे ताजा बनीं रहती हैं।

शरीर की गर्मी हो दूर

मिश्री के फायदे

शरीर में गर्मी होने पर आप मिश्री खा लें। मिश्री खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरी की गर्मी से आपको राहत मिल जाती है। गर्मी होने पर आप एक गिलास ठंडे पानी में मिश्री के दाने डाल दें। इस पानी में अच्छे से मिश्री को घोलें और जब ये अच्छे से घूल जाए तो  इस पानी को पी लें। ये पानी पीने से शरीर अदंर से ठंडा हो जाएगा।

खांसी में कारगर है मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे

खांसी की समस्या होने पर आप कुछ मिश्री के दानें मुंह में डाल लें। मिश्री के दानों को चूसने से खांसी दूर हो जाएगी और आपके गले को भी राहत मिलेगी। आप चाहें तो खांसी होने पर अदरक के साथ भी मिश्री को खा सकते हैं।

आंखों के लिए उत्तम

मिश्री के फायदे

मिश्री के फायदे आँखों की रौशनी तेज रखने में सही होते हैं। मिश्री को आंखों के लिए उत्तम माना जाता है और इसे खाने से आंखे दुरूस्त रहती हैं। जो लोग रोज मिश्री का सेवन करते हैं, उनको आंखों से जुड़े रोग नहीं होते हैं। साथ में ही आंखों की रोशनी भी सही बनीं रहती है।

गर्भवती महिलाओं के लाभदायक है मिश्री

मिश्री के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए मिश्री फायदेमंद साबित होती है और इसे खाने से गर्भवती महिलाओं  और बच्चों के स्वस्थ पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिला रोज रात को सोने से पहले मिश्री वाला दूध पीया करें।

वजन हो कम

मिश्री के फायदे

मिश्री और सौंफ के बीज का चूर्ण खाने से वजन कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आप मिश्री और सौंफ के बीज को एक साथ पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आप रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाएं। रोज ये मिश्रण खाने से आपका वजन कम होने लग जाएगा। वहीं आप चाहें तो सौंफ के बीज की जगह धनिया के बीज का प्रयोग भी कर सकते हैं।

दिमाग होता है तेज

मिश्री के फायदे

छोटे बच्चों के लिए मिश्री फायदेमंद होती है और इसे खाने से बच्चों के दिमाग का विकास अच्छे से होता है। इसलिए छोटे बच्चों को आप रोज एक गिलास मिश्री वाला दूध पीने को दें।

मिश्री के फायदे हीमोग्‍लोबिन के लिए

मिश्री के फायदे

हीमोग्‍लोबिन कम होने पर आप मिश्री खाएं। मिश्री खाने से हीमोग्‍लोबिन का स्तर शरीर में बढ़ जाता है और खून की कमी पूरी हो जाती है। शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए आप मिश्री का सेवन दूध के साथ करें तो ज्यादा उत्तम होगा।

मिश्री के नुकसान (Mishri Ke Nuksan in Hindi)

मिश्री के फायदे जानने के बाद आप इससे जुड़े नुकसान भी जान लें, जो कि इस प्रकार हैं।

  • अधिक मिश्री खाने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है और आपको मुधमेह का रोग हो सकता है। इसलिए आप अधिक मिश्री ना खाएं।
  • मिश्री (mishri) शरीर को ठंडा रखती है। इसलिए जुकाम होने पर आप इसे ना खानें। क्यों इसे खाने से जुकाम और बढ़ सकते हैं।
  • मिश्री में फाइबर होता है और फाइबर को पेट के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि अधिक फाइबर होने की वजह से कई बार मिश्री खाने से पेट खराब हो जाता है। इसलिए आप अधिक मिश्री का सेवन ना करें।

मिश्री के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व

मिश्री के अंदर विटामिन, एमिनो एसिड और कई तरह के पोषक तत्व पाए जातें और इसका प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में खूब किया जाता है।

किस तरह से करें सेवन

  • मिश्री का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। आप इसे भोजन के बाद सीधे तौर पर खा सकते हैं।
  • आप दूध या किसी भी प्रकार की चीज मेें मिश्री को चीनी की जगह डाल सकते हैं।
  • मिश्री चीनी के मुकाबले कम मीठी होती है। इसलिए आप चीनी की जगह इसका प्रयोग किया करें और किसी भी प्रकार की मीठी चीज बनाते समय उसमें मिश्री को डाला करें।

मिश्री के फायदे, नुकसान, इसके पोषक तत्व और इसे किस तरह से खाया जाता है। ये पढ़ने के बाद आप इसका सेवन जरूर करें और रोज थोड़ी सी मिश्री खाया करें।

यह भी पढ़ें – कलौंजी के फायदे

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33