दिलचस्प

इन दिन लिया गया कर्ज चुकाने में होता है बेहद मुश्किल, भूल कर भी न दें किसी को इस दिन क़र्ज़

हिंदू धर्म में शुभ कार्यों को केवल मुहूर्त के दौरान ही किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किया गया कार्य सफल रहता है और उस कार्य को करने से केवल शुभ परिणाम ही मिलता है। इसलिए आप जब भी कोई महत्वपूर्ण कार्य करें तो उसे केवल शुभ मुहूर्त के दौरान ही करें।

कर्ज लेने से और कर्ज देने से भी शुभ मुहूर्त जुड़ा होता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर नीचे बताए गए दिन, योग, लग्र, नक्षत्र के दौरान पैसों से जुड़ा कोई भी कार्य किया जाए तो वो कार्य सफल नहीं होता है। इसलिए आप भूलकर भी नीचे बताए गए समय पर पैसों से जुड़ा कार्य करने से बचें और ना किसी से कर्ज ले या किसी को कर्ज दें।

जानें कर्ज के लेन देन का शुभ समय

इन दिन नहीं दें कर्ज

कर्ज लेने के लिए मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन शुभ नहीं माना जाता है और इन वारों को लिया गया कर्ज कभी भी चुकता नहीं है। इसी प्रकार से बुधवार के दिन भूलकर भी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए। इस दिन दिया गया कर्ज कभी भी वापस नहीं मिलता है।

इस योग के दौरान ना करें लेन देन

कर्ज देने के लिए वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग और त्रिपुष्कर योग उत्तम नहीं होता है। इन योगों के दौरान लिया गया ऋण कभी चुक नहीं पाता है और कर्ज का भार आप पर बना रहता है। इसलिए अगर आप कर्ज देने का सोच रहे हैं तो इस योग के दौरान किसी से भी कर्ज लेने से बचें।

इस नक्षत्र के दौरान ना लें कर्ज

हस्त नक्षत्र में भूलकर भी आप कर्ज ना लें। इस नक्षत्र में लिया कर्ज जीवन में संकट ही लाता है। हालांकि कर्ज चुकाने के लिए ये नक्षत्र अच्छा माना जाता है और इस नक्षत्र में अगर कर्ज को चुकाया जाता है तो जीवन में धन से जुड़ी परेशानी नहीं होती है और समृद्धि -सौभाग्य बना रहता है।

इस नक्षत्र में लें कर्ज

कर्ज लेने के लिए उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़, मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका और रोहिणी नक्षत्रों को उत्तम माना जाता है और इन नक्षत्रों के दौरान ही कर्ज लेना चाहिए।

इस लग्न में ना दें कर्ज

चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला और मकर में आप कर्ज ना दें। इन लग्र में दिया गया कर्ज कभी भी वापस नहीं मिलता है। हालांकि इन लग्न के दौरान लिया गया कर्ज जल्द ही उतर जाता है।

संक्रांति में ना लें कर्ज

संक्रांति बेहद ही शुभ दिन होता है और हर साल कुल 12 संंक्रांतियां आती हैं। संक्रांति के दिन व्यापार से जुड़ा किया गया काम सफल रहता है। जबकि संक्रांति के दिन कर्ज का लेन देन करना सही नहीं माना जाता है। इसलिए आप संक्रांति के दिन कर्ज का लेन देन करने से बचें।

कर्ज उतारने के उपाय

  • अगर आप पर कर्ज चढ़ा है और वो उतर नहीं रहा है, तो आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उनके सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से कर्ज जल्द ही उतर जाएगा।
  • शनिवार के दिन आप लाल रंग का कपड़ा हनुमान जी को अर्पित करें। ऐसा करने से भी कर्ज उतर जाएगा।

Back to top button
?>