राशिफल

Rashifal: रविवार को इन 7 राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर, जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा

हम आपको रविवार 10 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 November 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको रोमांटिक जीवन में रंग भरने में सफलता मिलेगी। परिश्रम द्वारा आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। बच्चों के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक रहने की संभावना है। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय और वित्तीय प्रयासों से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस का कोई बड़ा काम आपके बिना नहीं हो पाएगा। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नई दोस्ती के मामले में आपको़ थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मन भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप अपने प्रेमी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर उलझन में महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आप निवेश का मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही शुरू कर लें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। किसी के लिए आपके मन में गलत विचारधारा बन सकती है। करीबी लोगों की कोई बात भी आपको गलत लग सकती है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है। बिजनेस में जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपकी बात या आदत से किसी को कोई गलतफहमी हो सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धन निवेश में लाभ होगा। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में कुछ विवादों की स्थिति होगी। आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार पाएंगे और आपकी यश की सहज प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। दूसरों को अपने विचारों से सहमत करवाने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे करने की कोशिश करें। नई नौकरी के कागजों पर साइन हो सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर उत्तम रहेगा एवं आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक और व्यापारिक सदंर्भ में पिछली ग़लतियों से सबक लें और अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा। आपका जीवन खुशनुमा रहने वाला है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धन का आगमन हो सकता है। मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी। आज प्रेमी के साथ को बहस करने से बचें। वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप में से कुछ लोगों को अपने बिजनेस-पार्टनर या करीबी सहयोगी से थोड़ी समस्या हो सकती है। बेहतर परिणामों की प्राप्ति के लिए अपने सभी कार्यों को सोच-समझ कर पूरे उत्साह से करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे। बिजनेस में मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं। योजना बनाने में भी आपको परेशानी होगी। विवादों से बचने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके लिए कार्य में सफलता और उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। ग़लतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। बेहतर होगा प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले आप सावधानी बरतें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में इजाफा देंखने को मिल सकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि के कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। आप पिछले कुछ दिनों से अधिक गुस्सा कर रहे हैं लेकिन इस गुस्से से आप अपना ही नुकसान करेंगे। इसलिए अपने हृदय में प्रेम को स्थान दें। आज के दिन यात्रा आपके कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। इसके लिए आप तैयार रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आप नए लोगों से मिल सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी।

आपने Rashifal 10 November 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 November 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 November 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन 5 तरह के लोगो पर रहती है शनिदेव की वक्र दृष्टि, जाने कहीं आप तो इनमे शामिल नहीं

Back to top button