राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर के पहले हफ्ते में 3 राशियो को मिलेगा सितारों का साथ, बनेगा राजयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 10 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले इस सप्ताह परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। अनावश्‍यक तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्‍यापार में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लाभ के सौदे अच्छे रहेगे। रोजगार प्राप्ती की संभावना है। निवेश कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास अपने शिखर पर रहेगा। आपको सभी से प्यार व स्नेह मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ रोमांटिक पल का लाभ उठा पायेगे।

करियर के विषय में : आपको करियर के शानदार प्रस्ताव मिलेंगे। भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : इन दिनों में आपको वात रोग हो सकते हैं। भोजन में भी सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आने वाले सप्ताह में आपके जीवन में तमाम प्रकार के बदलाव होंगे, साथ ही आप अनावश्यक लोगों और चीजों को अपने जीवन से बाहर करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अनुचित काम आपको तनाव दे सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक सम्मान की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन आप अतिरेक महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती है।

करियर के विषय में : ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव से नींद की कमी और सिरदर्द हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अजनबी व्‍यक्तियों पर भरोसा न करें। जिन लोगों का जन्मदिन इस हफ्ते है, उनका ऊर्जास्तर और भी मजबूत होगा। यात्राएं सार्थक व धनदायक साबित होंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उन लोगों के लिए अच्छा सप्ताह है जो विदेशों में काम कर रहे हैं। सप्ताह के मध्य में एक तीव्रता आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की प्लांनिग करेंगे।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्य और व्यवसाय में तरक्की के लिए मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : आने वाले सप्ताह में स्‍वास्‍थ्‍य कुछ कमजोर रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह किसी काम में मेहनत अधिक लग सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। आप अपनी आत्मा में झांकेंगे और सत्य को जानने का प्रयास करेंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल हालात रहेंगे। जमीन जायदाद में मुकदमेबाजी से दूर रहें। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परंतु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है।

करियर के विषय में : आप शांतिपूर्ण और संतुलित दिमाग के साथ काम करेंगे। वित्तीय लाभ आपके लिए संकेत कर रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा हो सकता है इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपका पैसा कहीं अटकने की संभावना है। बढ़ता खर्च भी आपको परेशान कर सकता है। आपको जायदाद और पारिवारिक मामलों को सुलझाना पड़ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। रचनात्‍मकता की ओर रुझान बढ़ेगा। इस हफ्ते तलाक या अलगाव हो सकता है या फिर परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में चल रहे पुराने टेंशन खत्म होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिल सकते हैं। लेनदेन व क्रय विक्रय के लिए समय अच्‍छा है।

हेल्थ के विषय में : चोट लग सकती है। सिरदर्द हो सकता है। तनाव दूर करने के लिए योग या प्राणायाम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप कुछ नई चीजें सीखेंगे। अपनी भावनाओं का वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मुद्दे का आपको समाधान करना होगा।

प्यार के विषय में : आप रोमांटिक महसूस करेंगे और हमारे निजी जीवन का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : कोई शुभ सूचना मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा परन्तु माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको बेचैन रखेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह सुकून से बीतेगा, मनोरंजन व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप सफलता के लिए लालायित हैं। आप धन, शोहरत और सत्ता चाहते हैं। उच्‍चाधिकारियों से अच्‍छा तालमेल बना रहेगा। अनपेक्षित खर्च आपको चिंता में डाल सकते हैं। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं‌‌।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आप भावनाएं समझने और समझाने में सफल होंगे।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है‌‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह कुछ नये लोगों से आपकी फ्रैंडशिप हो सकती है। सफलताओं के लिए आपको अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। सोच-समझकर बोलें‌‌। इस सप्ताह कई भावुक पल इस समय आपके सामने आ सकते हैं और आप जवाबों की तलाश के लिए ध्यान कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ विवादों का सामना करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी के क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलेगी। ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है‌‌। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है, कार्यों को सफलतापूर्वक निपटाएंगे। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपके पास रचनात्मकता और आलस्य दोनों रहेंगे। आलस्य आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा करेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई भी निर्णय जल्‍दबाजी में न लें।

करियर के विषय में : रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह पैसों में हेर-फेर हो सकता है। आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। मेहमानों के आने से मन में प्रसन्नता रहेगी। भविष्य में आपको उनसे मदद जरूर मिलेगी। आप अपने ऊर्जास्तर में जरूरी बदलाव महसूस करेंगे। महिलाओं के साथ संबंध अत्यधिक ताकतवर साबित होंगे। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें‌‌।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं‌‌

करियर के विषय में : कार्यक्षमता में बढ़ाेतरी होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलने की उम्मीद है। परिवार संग बाहर घूमने या खरीदारी का प्लान बना सकते हैं, ऐसे में अनावश्यक खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्‍मेदारियां बढ़ेंगी। स्‍त्री वर्ग से सहयोग मिल सकता है। आपकी अंतर्दृष्टि काफी मजबूत है और आप कुछ चमत्कारिक काम कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ बाहर जाकर बिताने के लिए अच्छा समय है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह उधार लेन-देन से पहले आपको अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए। यह समय शानदार है इसलिए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संपत्ति संबंधी मसले किसी मध्‍यस्‍थ की मदद से हल हो सकते हैं। किसी भी दस्‍तावेज पर बिना पढ़े हस्‍ताक्षर न करें। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, समय की कमी के बावजूद छुट्टी का आनन्द लेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़े के लिए यह सप्ताह बहुत लाभकारी है। आपको अपना सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : अनियमित दिनचर्या और मौसम के कारण आपकी सेहत कमजोर हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 10 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 10 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 10 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर के मुखिया को गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए ये 3 काम, पुरे परिवार पर आती हैं आफत

Back to top button