बॉलीवुड

तैमूर को मिलेगा भाई या बहन, वायरल हुई करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें, प्रेग्नेंट है करीना?

करीना कपूर बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी हैं। करीना कपूर ने अपने करियर में ऊंचाइयों को छूने के बाद कुछ साल पहले सैफ अली खान के साथ कर ली थी। आजकल करीना कपूर कई कारणों की वजह से चर्चा में बनी हुई है। ताजा खबरों के अनुसार करीना कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली है और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वैसे अभी तक इस बात की पुष्टि करीना कपूर या सैफ अली खान ने नहीं की है। कुछ दिनों पहले करीना कपूर की एक फोटो सामने आई। जिसमें वह प्रेग्नेंट नजर आ रही है। इस तस्वीर में करीना ने अपने आप को ग्लैमरस अंदाज में ढाला है। इस तस्वीर में करीना ने सुर्ख लाल रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी है और हल्का मेकअप किया है। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि “प्रेगनेंसी में बेबो का ग्लोइंग अवतार”

 

View this post on Instagram

 

Glowing Pregnant Bebo so beautiful ??

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on


इन फोटोस को करीना कपूर खान ऍफ़ सी के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद करीना कपूर के फैंस उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या आप फिर से प्रेग्नेंट हो? कुछ प्रशंसक उन्हें हार्ट बनाकर बधाइयां दे रहे हैं। अब करीना कपूर की यह पिक्चर ताजा है या पुरानी इस बात का पता भी नहीं चला है। करीना कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे उनके फैंस अधिक से अधिक शेयर कर रहे हैं। सभी लोग इस फोटो को शेयर करके तैमूर के लिए बहुत खुशी दिखा रहे हैं। अगर यह सच है तो वाकई पटौदी खानदान के लिए यह एक अच्छी खबर है।

 

View this post on Instagram

 

HAWTNESS ?❤ @akshaykumar #kambakhtishq

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on


अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर आजकल अक्षय कुमार के साथ “गुड न्यूज़” फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना के साथ कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांज भी है। करीना कपूर ने इससे पहले “उड़ता पंजाब” में दिलजीत के साथ काम किया था। जबकि अक्षय कुमार के साथ उन्होंने कमबख्त इश्क, राउडी राठौर, तलाश, अजनबी, ब्रदर्स, बेवफा, गब्बर इज बैक, ऐतराज़, टशन, दोस्ती फ्रेंड्स फॉरएवर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

 

करीना कपूर की तरह ही उनके बेटे तैमूर भी सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। इस बार सोशल मीडिया पर तैमूर की दिवाली इंजॉय करते हुए काफी सारी पिक्चर्स वायरल हो रही हैं। दिवाली के मौके पर तैमूर अली खान ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। तैमूर क्रीम कलर के कुर्ते और ब्राउन कलर की जैकेट में बहुत क्यूट लग रहे थे। करीना कपूर ने दीपावली के मौके पर ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा लिया था। उनके साथ सैफ अली खान ने भी नेवी ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना था। सोशल मीडिया की पर तैमूर की एक फोटो खूब वायरल हो रही है।

Back to top button