रिलेशनशिप्स

जानें, आखिर क्यों पुरुष शादी करने से कतराते हैं और गर्लफ्रेंड के साथ रहना लगता है ज्यादा अच्छा!

प्रकृति ने इस पृथ्वी पर पुरुष और स्त्री की रचना की है, ताकि दुनियाँ ऐसे ही चलती रहे। दोनों की शारीरिक बनावट के साथ-साथ दोनों की सोच भी कई जगहों पर एक दुसरे से भिन्न होती है। जहाँ औरतें अपना जीवन एक पुरुष के साथ शादी करके बिताना चाहती हैं, वही आज के युवा की सोच बिलकुल इसके उलट है। आज का युवा स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन अपनी मर्जी से जीना चाहता है।

यही वजह है कि आज का युवा शादी के बंधन में बँधने से कतराता है। वह शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों को उठाने से भागता है, वह अकेले अपने हिसाब से अपना जीवन जीना चाहता है। इसी कारण से आज के युवा शादी करने से ज्यादा बेहतर अपने गर्लफ्रेंड के साथ रहना पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसा क्यों हो रहा है। इसके पीछे कई कारण हैं।

शादी के बजाय गर्लफ्रेंड बनाने की वजहें:
*- नहीं छिनती आज़ादी:

आज के समय में कई लोगों का मानना है कि गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर किसी बात की चिंता नहीं होती है। उनके साथ रहने पर आज़ादी महसूस होती है। वह अपने मन के मालिक होते हैं और अपनी मर्जी से कहीं भी आ-जा सकते हैं, जबकि एक पत्नी के साथ ऐसे रहना संभव नहीं है।

*- नहीं देना होता किसी सवाल का जवाब:

आपने अक्सर ऐसी कई पत्नियों को देखा होगा जो अपने पति से हर पल सवाज-जावाब करती रहती हैं, और उनसे पल-पल का हिसाब माँगती रहती हैं। जबकि गर्लफ्रेंड के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है। ज्यादातर गर्लफ्रेंड पहले तो सवाल ही नहीं करती हैं, अगर कोई करती भी है तो अपने मन से जवाब देना पड़ता है।

*- नहीं रखती हर पल नज़र:

पत्नियाँ अपने पतियों पर हर वक़्त नज़र रखती हैं, जबकि गर्लफ्रेंड ऐसा नहीं करती हैं। इसलिए एक पुरुष पत्नी से ज्यादा गर्लफ्रेंड के साथ रहना पसंद करता है।

*- नहीं रहता समाज का कोई डर:

शादी करने के बाद आपके ऊपर कई तरह के सामाजिक दबाव रहते हैं और साथ ही कई कागजी कार्यवाई की भी जरुरत पड़ती है। जबकि गर्लफ्रेंड बनाने के लिए किसी भी कागजी कार्यवाई की जरूरत नहीं पड़ती है।

*- झगड़ों से निपटना:

अक्सर शादी के बाद पति-पत्नी में झगड़े होते रहते हैं, उसमे हर बार पति को ही सुनना पड़ता है। ऐसे में पति के ऊपर कई तरह के सामाजिक दबाव होते हैं, जिस वजह से वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते हैं, जबकि गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं है। जब तक गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता अच्छा रहता है दोनों साथ-साथ रहते हैं। जब दोनों के बीच तकरार ज्यादा हो जाती है, दोनों अलग हो जाते हैं।

Back to top button