बॉलीवुड

क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए मलाइका और अर्जुन कपूर, लोगों ने पूछा- ‘गुड न्यूज है? तो ये मिला जवाब

बॉलीवुड के बहुचर्चित कपल मलाइका और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहते हैं। इसी सिलसिले में दोनों को हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनसे कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। जी हां, इन दिनों कैमरे की नज़रें मलाइका और अर्जुन कपूर के ऊपर ही रहती है, ऐसे में दोनों जहां जाते हैं, वहां उन्हें कैमरे में कैद कर लिया जाता है।

पिछले दिनों ही मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रुप से स्वीकार किया, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस चाहते हैं कि अब दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाए, लेकिन अभी दोनों इस मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों अपनी लव लाइफ को कोई नाम नहीं देना चाहते हैं और ऐसे ही कुछ समय तक चलने देना चाहते हैं, जिसके बाद अगले लेवल पर अपने रिश्ते को लेकर जाएंगे।

क्लिनिक के बाहर दिखें मलाइका और अर्जुन कपूर

 

View this post on Instagram

 

#arjunkapoor #malaikaarora snapped post a clinic visit in #mumbai today #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर को क्लिनिक के बाहर देखा गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फैलने लगी। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों किस अस्पताल में गए थे या ये फिर कौन सी जगह थी, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वे दोनों किसी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन सोशल मीडिया की कहानी तो कुछ और ही बयां कर रही है।

गुड न्यूज है क्या- यूजर्स

मलाइका और अर्जुन कपूर इससे पहले कई दफा अस्पताल के बाहर स्पॉट हो चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर से गुड न्यूज की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस ने कहा कि क्या कोई गुड न्यूज है क्या? वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके सही सलामत होने की दुआ भी कर रहे हैं, लेकिन लोगों को इस बात का ज्यादा उत्साहत है कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है?

जल्द कर सकते हैं शादी

 

View this post on Instagram

 

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका और अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन यहां सिर्फ दिक्कत बोनी कपूर की तरफ से सामने आ रही है। दरअसल, बोनी कपूर को मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता मंजूर नहीं है, जिसकी वजह से बार बार शादी की डेट टाली जा रही है। वहीं अर्जुन कपूर भी अपनी जिद के आगे झुक नहीं रहे है और मलाइका के साथ अपने रिश्ते को दिन ब दिन मजबूत कर रहे हैं।

Back to top button