विशेष

सपना चौधरी ने फैंस को सिखााई हरियाणवी, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर लगातार छाए रहने वाली हरियाणवी गायिका सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। सपना अपने अलग अलग एक्टिविटी के कारण फेमस रहती हैं। कभी गाकर तो कभी नाचकर, तो कभी बिग बॉस कंटेस्टेंट के रूप में, तो कभी भाजपा ज्वाइन कर सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। सपना चौधरी हरियाणा की हैं, और हाल ही में आए वीडियो में सपना हरियाणवी शब्द का मतलब सिखाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में सपना हरियाणवी सिखा रही हैं, यह एक प्रकार का हरियाणवी शब्दों का डिक्शनरी वीडियो है। सपना कह रही हैं कि लोगों को अक्सर हरियाणवी शब्दों का मतलब पता नहीं होता है, ऐसे शब्दों से रूबरू करवाने के लिए सपना ने हरियाणवी डिक्शनरी का वीडियो शेयर किया है।

हरियाणा की क्वीन कहे जाने वाली सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। इसलिए उनका हर वीडियो ऐसे ही खूब वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सपना अपने फैंस के लिए डासिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा आजकल वो टिक टॉक एप पर भी काफी फनी वीडियो बनाती हैँ। टिक टॉक से भी सपना अपने फैंस में काफी फेमस हैं। लेकिन हाल ही में आए एक वीडियो में सपना चौधरी हरियाणावी पढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

 

इस वीडियो मे उन्होंने एक हरियाणवी शब्द धब्बण को समझाया है। उन्होंने कहा कि लड़के धब्बण शब्द को गलत जगह यूज करते हैं, जबकि इस शब्द का सही मतलब दोस्त होता है। जैसे मुझे आप अपना दोस्त कह सकते हैं।

वीडियो में सपना कहती हैं कि आज का हमारा शब्द है धब्बण। धब्बण का मतलब होता है दोस्त। जैसे मैं आप सभी लोगों की धब्बण हूँ। वीडियो के बीच में एक शख्स कहता है कि इसकी परिभाषा बताओ। सपना कहती है, परिभाषा ही नहीं, परिभाषा के साथ साथ उदाहरण भी समझेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते भाई। वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना चौधरी ने लिखा, “राम राम इंडिया, हरियाणवी लोगों की आवज को, हमारे एंडी ढंग को अब दुनिया दुनिया में गूँजवाना है। प्रस्तुत है हरियाणवी डिक्शनरी। देखो। ठोको कमेंट। मारो सिटी। पेहला शब्द है: धब्बन।

सोशल मीडिया में अक्सर सुर्खियाँ बटोरनरी वाली सपना चौधरी का हाल ही में सबसे बोल्ड लुक सामने आय़ा है, ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सपना चौधरी ने ब्लैक कलर का ट्रासपरेंट टॉप पहना हुआ था और डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया था। इनके अलावा ब्लैक कलर का चश्मा सपना पर काफी शूट कर रहा था। बता दें कि सपना बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनने और भाजपा ज्वाइन के करने के बाद काफी फेमस हो चुकी हैं। अब उनके लिविंग स्टाइल और लुक में भी पहले से काफी बदलाव आ चुका है। आजकल सपना डॉसिंग के अलावा टिक टॉक एप पर फनी एक्टिंग करते हुए भी नजर आती हैं।

Back to top button