बॉलीवुड

विनोद मेहरा की मां ने रेखा को इस वजह से दिया था धक्का, पहली बार ससुराल में हुआ था ऐसा बर्ताव

बॉलीवुड में कुछ सितारों की जिंदगी इतनी अफवाहों से भरी रहती है कि लोग इसे सच मानने लगते हैं। अब बातें सच हो या नहीं लेकिन मीडिया में उसे इतनी बार बताया जाता है जिससे वो बात सच हो ही जाती है। उन्हीं में एक अभिनेत्री रेखा और अभिनेता विनोद मेहरा के बारे में अफवाह थी कि उनकी शादी हो चुकी थी। और जब शादी के बाद विनोद मेहरा रेखा को घर ले गए तो विनोद मेहरा की मां ने रेखा को इस वजह से दिया था धक्का, चलिए बताते हैं क्या रहा है पूरा मांजरा?

विनोद मेहरा की मां ने रेखा को इस वजह से दिया था धक्का

30 अक्टूबर, 1990 को 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। विनोद मेहरा ने एक हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में फिल्म एक थी रीता से की थी। इसमें उनकी अपोजिट एक्ट्रेस तनुजा थीं और इसके बाद विनोद मेहरा ने बहुत सारी फिल्मों में काम किया।

विनोद मेहरा की मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी थी और वे अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। मां की पसंद के अनुसार इन्होंने मीना ब्रोका के साथ शादी तो कर ली थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इन्हें दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। विनोद मेहरा का दिल एक बार बिंदिया गोस्वामी पर भी आया था, इन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही बिंदिया से शादी कर ली थी।

बाद में इन्होंने पहली पत्नी को तलाकर देकर बिंदिया के साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद बिंदिया के साथ भी इनका रिश्ता अच्छा नहीं चला। इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी करी। बिंदिया के जाने के बाद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे लेकिन बाद में उनकी लाइफ में रेखा आईं। ऐसी खबरें आईं कि इनके बीच गहरा रिलेशनशिप रहा और फिर यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ में विनोद मेहरा का भी जिक्र हुआ था। इसमें रेखा के साथ विनोद मेहरा की शादी का जिक्र है और ये शादी कोलकाता में हुई। इसके बाद विनोद मेहरा रेखा को जब अपने घर ले गए तो विनोद की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया था। रेखा जब विनोद के घर पहुंची तो जैसे ही सास के पैर छूने के लिए बढ़ी उन्होंने रेखा को धक्का दे दिया था क्योंकि वे रेखा को पसंद नहीं करती थीं। कमला ने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया और विनोद ने तीसरी शादी साल 1988 में किरण नाम की लड़की से की थी और शादी के दो साल बाद ही इनकी मौत हो गई थी। किरण और विनोद के दो बच्चे रोहन और सोनिया हैं। जो आज भी बॉलीवुड में सक्रीय हैं।

Back to top button