बॉलीवुड

इस मामले में दीपिका को गुरु मानते हैं रणवीर, कहा- ‘मेरी खूबसूरत पत्नी न बहुत….’

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शादी के बाद से लगातार दोनों एक दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों अपने फैंस के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गए। जी हां, एक बार फिर से रणवीर सिंह पूरी दुनिया के सामने अपनी बीवी को लेकर प्यार जताया है, जिसे देख दीपिका मन ही मन खुश हो रही होंगी। इतना ही नहीं इस बार तो रणवीर सिंह ने साफ कर दिया कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वे अपने पत्नी से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और उन्हें अपना गुरु मानते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण को हर एक मौके पर याद करना नहीं भूलते है। जब भी उन्हें किसी खास जगह बुलाया जाता है, तो वे अपनी पत्नी को ज़रूर याद करते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी वे एक कार्यक्रम में अपनी पत्नी के तारीफ में एक नहीं, हजारों शब्द कह डाले, जोकि उनके लिए कम होगा लेकिन दीपिका पादुकोण फूली नहीं समा रही होंगी। अरे भई, हो भी क्यों न, जब कोई अपना इस तरह से तारीफ करता है, तो मन में लड्डू फूटते ही हैं।

दीपिका को गुरु मानते हैं रणवीर सिंह

हाल ही एक कार्यक्रम में पहुंचे रणवीर सिंह से जब समय प्रबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये मेरी खूबसूरत बीवी बहुत अच्छे से करती है और मैं उसी से सीखता हूँ। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनसे बेहतर समय प्रबंधन कोई और कर ही नहीं सकता है, इसलिए मैं उनसे ही आईडिया लेता हूँ और इस मामले में उन्हें गुरु मानता हूं। मतलब साफ है कि जब रणवीर को किसी चीज़ की ज़रूरत होती है, तो दीपिका उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं और उन्हें संभालती भी हैं।

लंबे अफेयर के बाद की शादी

करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी रचाई। शादी दोनों ने इटली में कई, जिसके बाद भारत आकर ताबड़तोड़ पार्टी भी दिए। शादी के एक महीने तक दोनों का जश्न चलता रहा और मीडिया में सिर्फ वही दोनों छाए रहें। ऐसे में अब दोनों की शादी को एक साल होने वाले हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर पुरानी यादें ताज़ा होंगी और फिर जश्न का माहौल बनेगा।

शादी के बाद पहली बार करेंगे स्क्रीन शेयर

शादी से पहले दीपिका और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अब शादी के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे। बता दें कि दोनों अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 83 में नज़र आएंगे, जोकि अप्रेल साल 2020 में रिलीज होगी। ये फ़िल्म 83 वर्ल्ड कप के हीरो रहे कपिल देव पर आधारित है, जिनसे रणवीर ने क्रिके के दांव पेंच सीखे। मतलब साफ है कि स्क्रीन पर रणवीर सिंह बिल्कुल कपिल देव की तरह क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे।

Back to top button