Trending

इस सप्ताह बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, माँ लक्ष्मी की कृपा से 8 राशियों पर होगी धन वर्षा

आने वाले सप्ताह में दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है, यह 21 अक्टूबर दोपहर 01:39 से 22 अक्टूबर दोपहर 3:38 तक रहेगा। आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी हो सकती है। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी या लव पार्टनर से बेवजह विवाद हो सकता है। प्रेम-संबंध में दूरियां बढ़ सकती हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में धन हानि हो सकती है। जोखिम भरे निवेश न करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप धर्म के क्षेत्र में कार्य करेंगे और ज्ञान बढेगा। काम करने वालों को आपसे जलन भी हो सकती है, बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्‍पत्‍ति से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। भय का अंत होगा और आप उसपर नियंत्रण पा लेंगे।

प्यार के विषय में : साथी की तारीफ करें। दाम्पत्य जीवन में विवाद हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बनने के योग हैं। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : पेट और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। मिथुन राशि के जातकों में उत्साह का अभाव रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी जिंदगी मुश्किल बना सकते हैं। प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। किसी की निंदा, बुरा कार्य, झूठी गवाही ना दें। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

प्यार के विषय में : अपोजिट जेंडर वाला कोई व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। लव प्रपोजल के लिए समय अच्छा है।

करियर के विषय में : प्रोफेशनल लाइफ में पार्टनर से मदद मिल सकती है और पैसों से जुड़ा फायदा भी होगा।

हेल्थ के विषय में : घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह परेशानियां कम हैं लेकिन लोग काम रोकने की कोशिश करेंगे। सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। किसी से विरोध बढ़ने की भी संभावनाएं हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद और आर्थिक हानि के योग बन सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अनबन होने के बाद नई लव स्टोरी शुरू हो सकती है।

करियर के विषय में : धन लाभ की संभावना बन रही है। बिजनेस में भी आपको फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : दांत के रोग हो सकते हैं। मौसमी बदलाव से बुखार आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप हर काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। सप्ताह खत्म होने के पहले आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाला समय भी रहेगा। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। मन में संतोष रखने की वजह से आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। कुछ संबंधों के प्रति मन गलत भावनाओं से प्रभावित रहेगा। विरोधियों के विरोध करने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां का सामना करना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : प्यार करने के लिए सप्ताह बढिय़ा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो, बड़ों की मदद ले सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आपको सावधान रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।

हेल्थ के विषय में : छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप कारोबार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पक्के इरादे के साथ काम करते रहें, किसी बात से अपने आपको विचलित न होने दें। सारे तनाव छोड़ अपने करियर पर ध्यान दें, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको दुविधा होगी, लेकिन परेशान होने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में उठाया गया कदम आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलाएगा।

करियर के विषय में : सफलता देने वाली कोई खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो राहत मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह तुला राशि वालों का मन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में लगा रहेगा। नौकरी-बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी भी आ सकती है, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोकप्रियता मिलेगी, नए कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। मन उत्साहित रखें एवं सफलता के लिए सही मार्ग का ही चुनाव करें।

प्यार के विषय में : पार्टनर को अपनी भावनाएं बताएं। लव लाइफ में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में धन लाभ होगा। नए लोगों से सहयोग मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : चोट लग सकती है। वाहनों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। नौकरी-धंधे से धन लाभ होगा, परिवार से भी नौकरी में मदद मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। दूसरों को दबाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वाणी नियंत्रित रहेगी परन्तु फिर भी ऐसे वचन बोल देंगे जो आपकी अच्छाई को छुपा देगी। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।

प्यार के विषय में : प्रेम के मामलों में आप सुस्ती महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बीतने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के चांस है। प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए पूरी कोशिश करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : भोजन में ध्यान रखें और मसालेदार चीजों से बचें। पेट के रोग हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों को इस सप्ताह सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इन दिनों में किसी काम को ज्यादा सटीक ढंग से समझने की कोशिश करें। आप पर कार्य का अत्याधिक बोझ रहेगा, ज्यादा काम करने से मन परेशान होगा। ज्यादा धैर्य का परिचय भी आपको देना होगा। किसी गरीब को केला खिलाएं या मंदिर में दान दें।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में समय ठीक है। थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप किसी बड़े नुकसान से खुद को बचाने में कामयाब होंगे। आपको आपके कार्यक्षेत्र में भरपूर मिलेगा। इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आय के साथ खर्च भी होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण और आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। परिवार से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा हो तो उसमे सफलता की संभावना है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। लोगों से मिलने के लिए पहल आपको करनी पड़ सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज भी ज्यादा रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप अपने सोचे हुए काम शुरू कर सकते हैं। आपके काम हो भी जाएंगे। अपने जीवनसाथी का प्यार व विश्वास प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें, आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है। आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में कामयाब रहेंगे।

प्यार के विषय में : पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है।

करियर के विषय में : जोखिम भरे निवेश न करें तो ही अच्छा है। कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह विचारों में नकारात्मकता रहेगी और आप कोई भी निर्णय शीघ्रता से नहीं ले पाएंगे। आपके लिए ये सात दिन धन लाभ वाले तो रहेंगे साथ ही इन दिनों में मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। आप जिन कामों को नहीं करना चाहते हैं उन्ही कामों को करना पड़ेगा, महत्वाकांक्षाओं के पूरा न होने से मन दुखी होगा। जहाँ से आपको उम्मीद होगी वहां से भी आपको नकारात्मक उत्तर ही हाथ लगेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी की बात मानें।

करियर के विषय में : जूनियर कर्मचारियों से कहा-सुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 100 साल बाद धनतेरस के दिन बन रहा है महासंयोग, जानें किस मुहूर्त में करें खरीदारी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d