स्वास्थ्य

अगर चाहिए चश्मे से छुटकारा, तो करें ये काम, सही हो जाएगी आंखों की रोशनी

आंखों की नजर कमजोर होने की समस्या से कई लोग परेशान हैं और अपना चश्मा उतारने के लिए कई तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं। लेकिन फिर भी उनकी नजर कमजोरी ही बनीं रहती है। अगर आपको भी आंखों पर चश्मा चढ़ा है तो आप नीचे बताए गए उपायों को करके देखें। नीचे बताए गए उपायों को करने से आपकी नजर सही हो जाएगी और आपको चश्मे से निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं जिन लोगों को चश्मा नहीं चढ़ा है अगर वो इन नुस्खों को करते हैं तो उनकी नजरें सदा सही बनी रहेंगी।

चश्मा उतारने के लिए आजमाएं ये उपाय –

घी का सेवन करें

घी को हड्डियों और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती हैं। इसलिए जिन लोगों की नजरे कमजोर हैं तो घी खाना शुरू कर दें और रोज दो चम्मच घी खाया करें। घी खाने के अलावा आप दूध में बादाम का तेल भी डालकर पीएं। बादाम का तेल पीने से भी आंखे सही रहती है।

आंखों को दें आराम

अधिक समय तक टी.वी देखने से या कंप्यूटर पर काम करने से आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों में दर्द होने लग जाती है। इसलिए आप जब भी  टी.वी  या कंप्यूटर पर काम करें तो 15 मिनट के अंतराल पर अपने हाथों को आपस में रगड़कर अपनी आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा  और काम करते समय आंखों पर अधिक जोर भी नहीं पड़ेगा।

मछली का तेल खाएं

मछली का तेल आंखों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होता है और मछली के तेल की कैप्सूल खाने से आंखों की रोशनी सही हो जाती है। अगर आपको अधिक पावर का चश्मा चढ़ा है तो आप रोज मछली के तेल की एक कैप्सूल जरूर खाया करें। ये कैप्सूल खाने से आंखों की रोशनी सही हो जाएगी और आंखें सेहदमंद बनीं रहेगी।

हरी सब्जी

हरी सब्जी खाने से आंखों को जरूरी तत्व मिलते हैं, जिसकी वजह से आंखें सही बनी रहती हैं और आंखों की रक्षा कई तरह के रोगों से होती है। हरी पत्तियों वाली सब्जियों के अलावा आप विटामिन सी , विटामिन-ई, सी और ए  युक्त आहार जैसे संतरा, नींबू, दूध, चीज़, गाजर, पालक, पपीता और इत्यादि चीजे भी खाया करें।

आंखों की एक्सरसाइज़

सेहतमंद खाना खाने के साथ साथ आंखों की एक्सरसाइज़ करना भी बेहद ही जरूरी होता है। आंखों की एक्सरसाइज़ करने से आंखों में दर्द, जलन और नजर कमजोर होने की समस्या नहीं होती है। आंखों की एक्सरसाइज़ कई तरह की होती है। जैसे कि पलकों को झपकाना, आंखों को चारों तरफ घुमाना और ऊपर देखें । इसके अलावा योगा करने से भी आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। इसलिए आप रोज कम से कम 10 मिनट तक आंखों की एक्सरसाइज करें।

हरी घास पर चलना

हरी घास पर चलने से आंखों को ठंडक मिलती है। इसलिए ओस वाली घास पर नंगे पैर चलने की सलाह हर किसी के द्वारा दी जाती है। अपनी आंखों को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए आप रोज सुबह नंगे पैर घास पर चला करें।

Back to top button