बॉलीवुड

इस बच्ची संग पूल में मस्ती करती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया, जिसके बाद से ही वे लगातार सुर्खियों में हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक से कमबैक किया। यह फिल्म दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ने में असफल रही, लेकिन प्रियंका के लिए ये एक नई शुरुआत है। इतना ही नहीं, फिल्म ने भले ही पर्दे पर कमाल नहीं किया हो, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए ये किसी संजीवनी से कम नहीं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक छोटी सी बच्ची के साथ नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल के बाद भी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती है, जिसकी वजह से ससुराल में उनकी बहुत इज्जत होती है। इतना ही नहीं, वे अपने करीबियों के साथ भी खूब वक्त बिताती हैं, जिसका सबूत ये वीडियो है, जिसमें वे अपनी करीबी की बेटी के साथ नज़र आ रही हैं।

पूल में मस्ती करती प्रियंका चोपड़ा

 

View this post on Instagram

 

We’re so cute ! @sky.krishna ❤️ #positiveaffirmations #blessednotstressed #girllove ? @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा किसी छोटी सी बच्ची के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। इस वीडियो में वे उस बच्ची के साथ पुल में मस्ती कर रही हैं। इसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह वीडियो विदेश का है। दरअसल, अब प्रियंका चोपड़ा वापस अपने पति के पास पहुंच चुकी हैं।

कौन है ये लड़की?

 

View this post on Instagram

 

I cannot deal… @sky.krishna is just too precious @divya_jyoti @nilesarkisian @vimlaakhouri

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई भी आम लड़की तो हो नहीं सकती है, ऐसे में इस लड़की के बारे में जानने के लिए भी लोग काफी उत्साहित हैं। बता दें कि ये लड़की स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति की बेटी कृष्णा है। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा खुलकर मस्ती कर रही है। उसे प्यार से गोद में उठा रखा है। इतना ही नहीं, इस बच्ची ने अपने क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से हर कोई उसके बारे में बात कर रहा है।

फ्लॉप हो गई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में कमबैक रखने वाली प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस फिल्म से बहुत ही ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग हमेशा की तरह नंबर वन रही, लेकिन फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींच नहीं सकी। यह फिल्मी इसी हफ्ते रिलीज हुई थी, जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी। इसके लिए उन्होंने खूब प्रमोशन भी किया था, लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। बता दें कि यह फिल्म भारतीय फैमिली पर बनी हुई है। इस फिल्म में आपको इमोशनल एंड रोमांस सबकुछ मिलेगा।

Back to top button