बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की WhatsApp चैट हुई वायरल, स्वरा ने फैंस को दी आखिरी वॉर्निंग

बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी बेबाक एक्ट्रेसेस हैं जो सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को बेबाक तरीके से रखती हैं। उन्हीं में से एक स्वरा भास्कर हैं जो फिल्मों में अपने अलग तरह के किरदारों को निभाने के लिए पहचानी जाती हैं। इसके अलावा स्वरा सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलने और ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए भी पहचानी जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की WhatsApp चैट हुई वायरल, इसके लिए स्वरा का रिएक्शन भी सामने आया।

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की WhatsApp चैट हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर बेबाकी के सात बोलती हैं और अपनी राय भी रखती हैं। इसी के कारण कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर दिया जाता है। हाल ही में स्वरा की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे ट्वीट का सौदा करती नजर आ रही हैं। इस चैट के वायरल होने पर स्वरा ने खुद सच्चाई सामने लेकर आईं और इसके लिए लोगों पर भड़ती भी दिखीं। दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट पर दो अक्टूबर, 2017 का एक न्यूज आर्टिकल पोस्ट किया था। दो साल पुरानी इस खबर पर गुजरात के किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या की खबर छपी थी और इसके लिए बाद में स्वरा ने माफी भी मांगी लेकिन तब तक उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया गया था।

इस पोस्ट के नीचे कमेंट में यूजर ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर की और इसमें स्वरा को भेजे गए संदेश दिए थे। इसमें उन्हें आर्टिकल ट्वीट करने के लिए पैसे देने की बात लिखी थी। इस पर स्वरा ने जवाब देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से फर्जी है।

हाल ही में स्वरा ने मुंबई की आरे कॉलोनी पर पेड़ काटने का विरोध जताया था और स्वरा ने ट्वीट किया कि और ये शुरु हो गया..आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं। अगर स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म शीर कोरमा है और इसमें वे शबाना आज़मी और दिव्या दत्ता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Back to top button
?>