राशिफल

मासिक राशिफल: अक्टूबर में इन 7 राशियो की किस्मत का खुल जाएगा पिटारा, बनेंगे सारे बिगड़े काम

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अक्टूबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। कानूनी विवाद हो सकता है। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि में अच्छा सुधार होगा। किसी काम को शुरू करने से पहले बड़े बुजुर्गों की राय लेना आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं।

करियर के विषय में : मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा। कोई बड़ी बीमारी या तकलीफ होने के योग नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अक्टूबर में आपको नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते है। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन महीना है। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। पूरे महीने आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में बहुत खुशियां रहेंगी। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे।

करियर के विषय में : आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आप आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। कोई व्यक्ति आपको राज की बातें बता सकता है।

करियर के विषय में : आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में भी सुधार हो सकता है। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। महीने की शुरुआत थोड़ी परेशानी वाली हो सकती है।

प्यार के विषय में : यह समय प्रेम-संबंध में जुड़ने के लिए अच्छा नही है।

करियर के विषय में : आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए महीना अच्छा रहेगा। रिश्तों में कोई परेशानी है तो बड़ों की मदद ले सकते हैं।

करियर के विषय में : प्रोफेशनल क्षेत्र में उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी आदि से भी मुनाफा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बातचीत और भाषण कला में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपको उस समस्या खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। नौकरीपेशा जातक अपने कठिन परिश्रम से अधिकारियों के सामने अपनी काबिलियत को साबित कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे।

करियर के विषय में : आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त करके किया गया कार्य सफलता दिलाएगा। आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की संभावनाएं बन रही हैं। धन संचय के लिये आज कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। सोच समझकर निवेश करना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने किस्मत के भरोसे कोई बड़ा काम न शुरू करें। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करने के लिए यह महीना शुभ है। जल्दबाजी से बचें और जोखिम भरे काम न करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लॉन कैंसिल हो सकता है।

प्यार के विषय में : अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है।

करियर के विषय में : परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियों से बचें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में आपको सफलता मिल सकती है। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में तनाव आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर के विषय में : साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए रोजाना योगा करना शुरू करेंगे तो आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग आपके करीब हैं आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में आपके आस-पास रह सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आप अपने दम पर सब कुछ हासिल करने की क्षमता रखेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में समय निकालना थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

करियर के विषय में : परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने मानसिक रूप से तनाव बना रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपके जीवन का एक नया दौर शुरू हो सकता है। मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लेंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन बिताएंगे। परिवार में उत्सव हो सकता है। आई टी और बैंकिंग के लोगों का समय संघर्षों भरा रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी निपट जाएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए दिन शुभ नहीं है। पार्टनर से भी अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : जॉब के लोगों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए भी समय प्रतिकूल है। जोखिम लेने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सम्बंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें। आप एक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। कोई बात आपके दिल-दिमाग में है तो आपको वह साफतौर पर कहनी होगी। आपका नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय शुभ रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है

करियर के विषय में : खराब स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं हैं। मसालेदार भोजन से बचें।

आपने मासिक राशिफल अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : फायदे की जगह होने लगेगा नुकसान अगर घर में रखेंगे माता लक्ष्मी की 4 ऐसी मूर्ती, जानें कैसे

Back to top button