रिलेशनशिप्स

इस साल तेजी से चर्चित होंगे ये मेकअप ट्रेंड, आप भी अपनाएँ और सबके बिच छा जाएँ!

बदलाव प्रकृति का नियम है, इस बात से हर व्यक्ति वाकिफ है। अगर हम फैशन की बात करें तो यहाँ पर हर समय बदलाव देखने को मिलता है। यहाँ पल-पल बदलाव होते रहते हैं। कल कोई और फैशन लोग अपना रहे थे, आज लोग किसी और फैशन के दीवाने हैं। साल 2016 में जो फैशन लोग अपना रहे थे, जरुरी नहीं है कि वही फैशन 2017 में भी अपनाएँ। आज हम आपको 2017 में चर्चित होने वाले कुछ फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सबके बीच एक अलग पहचान दे सकता है।

2017 में चर्चित होंगे ये फैशन:

*- आइब्रो:

2016 में लोग अपने आइब्रो को पेन्सिल से ज्यादा मोटा करते थे, वह अब पुराना ट्रेंड हो गया है। इस साल लोग नेचुरल आइब्रो को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

*- मस्कारा:

पिछले साल लड़कियों के बीच बिना मेकआप के भी ब्राइट मस्कारा खूब चर्चित था। वह हर समय इसे ही उपयोग करती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। इस साल 2017 में पेस्टल टोन मस्कारे ने जगह ले ली है।

*- आई लेशेज:

पिछले साल लोग प्राकृतिक आई लेशेज को खूब पसंद करते थे एवं लडकियाँ भी इसे ही अपनाती थीं। लेकिन इस साल डॉल आई लेशेज खूब चलन में है और लडकियाँ भी वही अपना रही हैं।

*- फेशियल टोन:

पिछले साल लड़कियों ने काउंटरिंग मेक आप को लड़कियों ने खूब पसंद किया। इससे चेहरे के मोटापे को आसानी से छिपाया जा सकता है। लेकिन इस बार लोग सिंपल मेकआप को पसंद कर रहे हैं।

*- रेट्रो वेव्स हेयर:

2016 में लड़कियों ने और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने रेट्रो वेव्स हेयर स्टाइल को खूब पसंद किया था। इस बार 2017 में फिर से घुंघराले बालों ने अपनी जगह बना ली है।

*- लिपस्टिक:

लिपस्टिक के बगैर किसी भी लड़की का श्रृंगार पूरा नहीं होता है। हर लड़की लिपस्टिक की दीवानी होती है। 2016 में मैट लिपस्टिक काफी चलन में रहा, लेकिन इस बार लडकियाँ ग्लासी लिपस्टिक को ज्यादा पसंद कर रही हैं।

*- लिपस्टिक शेड्स:

लिपस्टिक शेड्स का भी लड़कियों के फैशन में एक अहम रोल होता है। पिछले साल लडकियाँ वाइन शेड्स को खूब पसंद करती थीं, लेकिन 2017 में बेर कलर्ड लिपस्टिक शेड्स खूब पसंद किया जायेगा। अभी होने वाली शादियों में इस लिपस्टिक शेड्स को देखा जा सकता है।

Back to top button