स्वास्थ्य

सुबह के 4 घंटे पेट कम करने के लिए होते हैं अहम, आदत में शामिल करें ये 5 आदतें

आज के समय में पेट कम करना लोगों के लिए बहुत कठिन काम है। एक बार जब पेट बढ़ जाता है तो इसका कम करना मुश्किल होता है, लेकिन मोटे लोगों की ये सबसे बड़ी समस्या होती है। फिर उन्हें जो भी कोई समाधान बताता है वे पेट कम करने का काम करने लगते है। मगर इसे रूटीन में शामिल नहीं कर पाते और फिर परेशान रहते हैं। ऐसा बोलते हैं कि मेरे पास समय नहीं है लेकिन शायद ही आप जानते हों कि सुबह के 4 घंटे पेट कम करने के लिए होते हैं अहम, बस इन आदतों को याद रखें।

सुबह के 4 घंटे पेट कम करने के लिए होते हैं अहम

वजन घटाने के लिए सुबह उठने के बाद 4 घंटे का समय सबसे अहम माना जाता है और इस 4 घंटे के दौरान अगर आप सही रूटीन अपना लें तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज होकर फैट तेजी से बर्न हो जाता है। इस तरह आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। सुबह के समय सही रूटीन अपनाने से आप दिनभर एनर्जी से भरे रह सकते हैं और आपका शरीर भी खुश रहेगा। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो आइए सुबह का बेस्ट रूटीन बताते हैं जिससे आपका वजन कम हो जाएगा..

गुनगुना पानी

आप मोटे हों या पतले सुबह उठने पर आपको एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपके अंदर की सारी गंदगी (टॉक्सिन्स) बाहर निकल आते हैं। अगर आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको सादे पानी से कुल्ला करके एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। हर सुबह उठने के बाद अगर आप ऐसा करते हो तो यकीनन आपको वजन कम हो सकता है। सुबह पिया गया एक गिलास पानी आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स के सर्कुलेशन में मदद करता है।

30 मिनट वॉक

आज का समय बहुत व्यस्त है लेकिन अगर हर दिन सिर्फ 30 मिनट निकालकर आप आप हर दिन वॉक कर लें या फिर रनिंग कर लें तो इसका बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। इससे आप डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए थोड़ा जल्दी उठें मगर हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें।

ब्रेकफास्ट

एक्सरसाइज के बाद थोड़ी देर रुकें और फिर फ्रेश होकर नाश्ता करें। अपने नाश्ते में आपको ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स जैसी चीजें शामिल करना चाहिए। आपका नाश्ता प्रोटीन और विटामिन से भरा होना चाहिए इससे आप दिनभर एनर्जी से भरे रहेंगे।

स्नैक्स खाएं हेल्दी

घर या ऑफिस में शाम के समय कुछ खाने का मन होता है और इसे खाने के लिए ऑयली या कुछ और खाने से अच्छा है कि आपको कुछ हेल्दी खाना चाहिए। आपको मखाना या मूंगफली को रोस्ट करके अपने पास रखना चाहिए कि जब भी भूख लगे तो ये सब खा सकें। इसके अलावा आप एक सेब या नट्स, ओट्स या भूने चने खा सकते हैं।

समय-समय पर चलते रहें

जिनकी जॉब डेस्क वाली होती है उन्हें सिर्फ बैठना होत है और ऐसे में वजन तो बढ़ता ही है साथ ही आपका पेट भी बाहर आने लगता है। अगर आपकी जॉब 8 घंटे की है तो हर डेढ़ घंटे पर आपको एक बार उठकर घूम लेना चाहिए। आंखों को ठंडे पानी से धुलना चाहिए जिससे आपका मोटाबॉलिज्म सही रहता है और आंखों को भी आराम मिलता है।

Back to top button