विशेष

जानें सेल्फी लेने वाले पहले भारतीय राजा के बारे में, फोटोग्राफी के लिए थे मशहूर!

आज जहां देखो जिसे देखो वही सेल्फी लेता दिखाई देता है। हर तरफ लोगों में सेल्फी लेने की ललक दिखाई दे रही है। कोई मशहूर लोगों के साथ सेल्फी लेना चाहता है तो कोई अजीबोगरीब चीजों के साथ। सेल्फी की दीवानगी बच्चों से लेकर बूढों तक में देखी जा सकती है। आज के समय में हर किसी को फोटोग्राफी का शौक है। आधुनिक युग में आधुनिक तरह से फोटोग्राफी की जा रही है, लेकिन फोटोग्राफी नई नहीं है।

राजा-महाराजा भी थे फोटोग्राफी के दीवाने:

आपको जानकर हैरानी होगी कि फोटोग्राफी का शौक राजा-महाराजाओं के जमाने से ही चला आ रहा है। आप तो जानते ही हैं कि हमारे इतिहास में हर राजा अपनी एक खास योग्यता और विशेषता के कारण जाना गया है। कुछ अपनी क्रूरता के लिए जाने गए तो कुछ अपने प्रेम और जनता की भलाई के लिए किये गए कामों की वजह से चर्चित हुए। लेकिन हमारे देश के एक ऐसे भी राजा थे जो फोटोग्राफी की वजह से जाने जाते थे।

बहुत कम उम्र में राजा बने थे रामसिंह :

दरअसल यह राजा भारत के राजस्थान से थे। गुलाबी शहर जयपुर के महाराजा जयसिंह की मौत के बाद वहां के राजा रामसिंह हुए। उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था और यही इनकी पहचान बन गयी। इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि सेल्फी लेने वाले यह पहले भारतीय राजा थे। आपको बता दें कि रामसिंह बहुत कम उम्र में ही राजा बन गए थे। यह जैसे-जैसे बड़े होते गए, फोटोग्राफी के प्रति इनका लगाव बढ़ता गया।

 

आज की तकनीकी को भी इनकी फोटो दे रही है मात:

4
इनको फोटो खींचने-खिंचाने का इतना जुनून था कि इन्होने महल की दासी, रानियों और प्रजा के साथ कई फोटोशूट भी करवाए। राजा रामसिंह द्वारा खिंची गयी फोटो आज की तकनीकी को भी मात दे रही हैं। आप भी राजा रामसिंह की फोटो को देखकर हैरान हुए बिना नहीं रह सकते हैं।

Back to top button