विशेष

इस मरी हुई व्हेल के अन्दर से मिली कुछ ऐसी चीजें जो देखकर हो जायेंगे हैरान

यह दुनियाँ विविधता से भरी हुई है। यही वजह है कि यहाँ पर करोड़ों तरह की प्रजातियाँ पायी जाती हैं। प्रकृति ने इस पृथ्वी पर कुछ बहुत विशाल जीव बनाए हैं तो कुछ इतने सूक्ष्म जो नंगी आँखों से दिखाई तक नहीं देते हैं। पृथ्वी पर इस समय पाया जाने वाला सबसे विशाल जीव कुछ और नहीं बल्कि ब्लू व्हेल है। यह इतना विशाल होती है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। यह देखने में बड़ी और बहुत ही खुबसूरत होती है। इसे देखने के बाद आप यकीनन प्रकृति की रचनाओं पर गर्व करने लगेंगे।

इंसान सदियों से कर रहा है प्रकृति के साथ खिलवाड़:

सदियों से इंसान का काम रहा है प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ करना। इसी का नतीजा यह हुआ है कि इंसान ने इस समय जमीन, वायु और पानी को भी दूषित कर दिया है। इसके परिणाम स्वरुप इंसान खुद परेशान है और साथ में पशु-पक्षियों के साथ-साथ जलीय जीवों का भी जीवन संकट में पड़ गया है। आप तो जानते ही हैं कि इस दुनियाँ में हमेशा कुछ ना कुछ बहुत अजीब चीज देखने के मिलती रहती है। ऐसा ही इस बार नार्वे के शोट्रा आइलैंड पर एक मरी हुई व्हेल के अन्दर से मिला है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

व्हेल के अन्दर से मिले 30 प्लास्टिक बैग्स:

दरअसल इस आइलैंड पर एक व्हेल बहुत बुरी हालत में मिली थी। ह्वेल के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर शोधकर्ता भी हैरान हो गए। हुआ के कि जब शोधकर्ता उस व्हेल का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्हें उसके पेट से 30 प्लास्टिक बैग्स मिले। आपको बता दें व्हेल पर शोध करने वाले डॉ. तेरजे लिस्लेवांड ने बताया कि प्लास्टिक बैग्स उसके पेट में भरे होने की वजह से उसे साँस लेने में दिक्कत हुई होगी।

बड़ी संख्या में हो रही है समुद्री जीवों की मौत:

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी व्हेल के पेट से प्लास्टिक बैग्स मिले हों, लेकिन इतनी भारी मात्रा में मिलना काफी चिंता का विषय है। आपको जानकर हैरानी होगी कि समुद्र में इंसानों द्वारा जमकर प्लास्टिक फेंके जा रहे हैं, जिस वजह से आये दिन बड़ी संख्या में समुद्री जीवों की मौत हो रही है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो समुद्र का पारिस्थितिकी बिगड़ जायेगा और प्रकृति का संतुलन भी खराब हो जायेगा।

 

Back to top button