राशिफल

Rashifal: शुक्रवार को सावधान रहें ये 3 राशियां, पार्टनर पर क्रोध करने से बिगड़ सकता है रिश्ता

हम आपको शुक्रवार 6 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य करते समय पीले वस्त्र पहनने से लाभ होगा। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव कर सकते हैं।ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव हो सकता है। आपके व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। आपको घर पर आराम करना चाहिए। परिवार के लोगों से बात कीजिए। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आकर्षण का केंद्र होंगे और आपका निशान छोड़ देंगे। आपका दिन मिश्रित फलदायी है। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा। रोजमर्रा के कामों से भी फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा भी होने की संभावना है। ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल कर सकते हैं। परिवार वाले किसी समारोह में जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। घर में किसी मेहमान के आ जाने से थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। किसी से विवाद और मतभेद भी हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा हो सकती है। आपकी कोई खोई हुए वस्तु वापस मिल सकती है। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ घूमने जाएंगे। ढेर सारी मस्ती होगी। किसी व्यक्ति द्वारा आपके साथ धोखा-धड़ी जैसी घटना हो सकती है। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। सुबह उठकर सबसे पहले माता रानी की आराधना करके दिन की शुरुआत करने से आपको लाभ होगा। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज शान्त और तनाव-रहित रहें। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता हैं। आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। पार्टनर पर क्रोध करने से बचें। उनकी किसी बात से गुस्सा हो सकते हैं। आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नियमित रूप से कसरत करना ना छोड़ें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कुछ नए मौके मिल सकते हैं। उन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। सहयोगी से मदद लें। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ ही गुज़रेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका प्रबंधन से जुड़ी हुई है, तो आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। काम ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके पास कई ऐसे मौके आएँगे जो आपको भविष्य में और भी ज्यादा पैसा कमाने के अवसर प्रदान कर सकते हैं। आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है। आज आप यात्रा कर सकते हैं। रुचिकर भोजन मिल सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित कर सकती है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। बेवजह की चिंता ना करें। सकारात्मक रहें। अपनी पसंद का भोजन करें। आज कुछ ऐसा दिन हैं, जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी। किसी भी तरह का नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दाम्पत्य जीवन के लिए यह दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रयास करने होंगे। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। कुछ मामलों में स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा। आप खुद को तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। उनसे ढेर सारी बातें होंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं। किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। नौकरी और बिजनेस में जोखिम न लें। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। आपको सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर पर आराम करें। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 6 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सपने में अगर दिखें ये चीजें, तो समझ लें की मालामाल होने वाले हैं आप

Back to top button