समाचार

3000 लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा चुका है ये 52 साल का रिक्शावाला जावेद, इस तरह बना था शिकार

दुनिया में कुछ भी हो सकता है, और आज के जमाने में तो किसी का भरोसा करना भी सही नहीं होता है। हर कोई धोखा देने के फिराक में बैठा है फिर किसके साथ वफा की जाए और किसपर पूरा भरोसा किया जाए। कुछ ऐसा ही कर रहा था एक व्यक्ति ने जब उसने ना जाने कितनों को फंसाकर रखा हुआ था लेकिन जब सामने सच आया तो उसे फल मिला। 3000 लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा चुका है ये 52 साल का रिक्शावाला, क्या और कैसे किया ये सब आपको जरूर जानना चाहिए।

प्यार के जाल में फंसा चुका है ये 52 साल का रिक्शावाला

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे अच्छे कामों के लिए कम लेकिन बुरे कामों के लिए लोग खूब करते हैं। कुछ ऐसा ही यूपी का एक रिक्शेवाला बहुत समय से कर रहा था। फोटो लगाकर फेसबुक पर आईपीएस नूरूल हसन बनकर रिक्शा चालक जावेद ने ना जाने कितनी लड़कियां फंसा रखी थी। जावेद ने इस बारे में बताया कि पहले उनके 500 दोस्त फेसबुक पर थे और जैसे ही उसने आईपीएस का फोटो लगाया उसके कुछ ही दिनों बाद पांच हजार दोस्त हो गये थे और जब उसकी लिमिट फुल हो गईं तो उसने लोगों से चैटिंग करना शुरु कर दिया। इन दोस्तों में करीब साढ़े तीन हजार लड़कियां दोस्त थीं। उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाने में पूछताछ के दौरान जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मुंबई से लेकर बरेली तक दर्जनों लड़किया उससे शादी करने के लिए प्रपोज करने लगी थीं। 52 साल के जावेद छह महीनों से लड़कियों से आईपीएस की फोटो लगाकर चैटिंग कर रहा था और उन्हें झूठी कहानियां सुना रहा था। जब लड़कियों ने उसे फेसबुक पर आईलवयू के मैसेज भेजती थीं तब वो उन्हें आई लव यू टू लिखकर भेज देता था।

हाई स्कूल फेल जावेद ने बताया कि वो थोड़ी बहुत अंग्रेजी जानता है और लड़कियां अपने किस करते हुय फोटो भेजने के बाद न्यूड तस्वीरें भी भेजने लगीं तो उसका मन खराब होने लगा। उसने कई लड़कियों की फोटो और चैटिंग भी दिखाई। आजकल वो 16 लड़कियों के साथ चैटिंग कर रहा था। पूछताछ के बाद इज्जतनगर पुलिस ने उसे मुकदमे में दाखिल कर दिया और सोमवार को जावेद को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जावेद ने बताया कि बरेली की युवती उसे सबसे ज्यादा मैसेज और कॉल करती थी लेकिन उसने कभी किसी की कॉल नहीं उठाई और ना ही कभी वीडियो कॉल की।

बीवी ने पकड़ा था चैटिंग करते

जब जावेद दिन रात मोबाइल में लगा रहता था तब उसकी बीवी को शक हुआ। उसकी पत्नी ने पता लगाया कि तो पता चला कि जावेद फेसबुक पर लड़कियों से चैटिंग करता है और उनकी न्यूड तस्वीरें देखता है। चैटिंग के शक में बीवी ने तोड़े पांच मोबाइल तोड़ दिए थे और जब पत्नी ने लड़कियों की बिना कपड़ों की तस्वीरें देखी तब जाकर उसका शक यकीन में बदला और उसने उसी समय खोज की तो 5 मोबाइल बरामद हुए जिन्हें उसने गुस्से में तोड़ दिया। जावेद का एक जवान बेटा भी है। फिलहाल पुलिस ने जावेद के सभी मोबाइल जब्त कर लिए हैं और कार्यवाही चल रही है।

Back to top button
?>