विशेष

लड़की के साथ पुलिस वालों ने आधी रात को किया ऐसा काम! लड़की ने ऐसे सुनाई आपबीती!

नई दिल्ली – पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है पुलिस को देखकर लोगों में सुरक्षा की भावना आनी चाहिए न की डर की।  लेकिन लोगों में पुलिस की छवि बिल्कुल भी साफ नहीं है। इसके पीछे कई कारण हैं। फिलहाल आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद पुलिस के बारे में अपनी राय बदल जाएंगी। हम बात कर रहे हैं दिल्ली में रहने वाली प्रियंका कंबोज कि जिन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल में पिछली रात हुई एक घटना की जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने भी उनकी पोस्ट को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर भी किया है। Police help girls in midnight.

 

आधी रात को फरिश्ता बनकर आई दिल्ली पुलिस –

प्रियंका कंबोज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पर लिखा है कि,  ‘मैं रात को डेढ़ बजे बीच रास्ते में फँस गई थी। मैंने कई कार और कैब वालों को फोन किया लेकिन उन्होंने दोगुने और तीन गुने पैसा माँगना शुरू किया। मैं उन्होंने पैसे दे देती लेकिन तभी मैंने एक पीसीआर को सामने रुकते हुए देखा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या दिक्कत है और उसके बाद उन्होंने खुद मेरी गाड़ी का टायर बदल दिया। शुक्रिया पुल प्रहलादपुर पुलिस स्टेशन के एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई दया किशन। जिन्होंने ना सिर्फ मेरी मदद की बल्कि मुझे सुरक्षित घर भी पहुंचाया। मानवता पर फिर से भरोसा बन रहा है।’

प्रियंका के पोस्ट को शेयर करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली ने ट्विटर पर लिखा कि आपके साथ, आपके लिए, पुलिस महिलाओं की मदद के लिए हमेशा उपस्थित है। मानवता पर भरोसा बन रहा है।

Back to top button