स्वास्थ्य

अगर आपको भी शराब के साथ स्नैक्स खाने की आदत है तो बदल डालिए, हो सकता है भारी नुकसान!

आज के तेजी से बदलते इस दौर में इंसान बहुत जल्दी तनाव का शिकार हो जा रहा है। इससे बचने के लिए कुछ लोगों को शराब का सेवन एक बेहतर तरीका लगता है। आज के समय में लगभग हर दूसरा आदमी शराब का सेवन करता है। शराब का सेवन अगर औसत मात्रा में किया जाता है तो इसका शरीर पर कोई भी बुरा असर नहीं होता है, लेकिन अगर कोई इसका ज्यादा सेवन करने लगता है तो यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है।

सलाद होता है शराब के साथ अच्छा:

अक्सर आपने देखा होगा कि जब लोग शराब पीने की योजना बनाते हैं तो इसके साथ खाने के लिए बहुत सारी चीजें लाते हैं। कुछ लोग चना, फल, सलाद, मूंगफली, दही, चिकन और अन्य चीजें लाते हैं। जहाँ तक बात सलाद की है तो यह शराब के साथ सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन इसके अलावा जो भी चीजें ली जाती हैं, उनका शरीर पर बुरा असर होता है। कई बार यह इतना बुरा होता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। आज हम इन चीजों को खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये चीजें नहीं खानी चाहिए शराब पीते वक़्त:

*- ज्यादातर लोग शराब पीते वक़्त चखने के रूप में मूंगफली या तले हुए काजू खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शराब के साथ इन चीजों को भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। आपको बता दें इन सभी चीजों में बहुत ज्यादा मात्रा में कॉलेस्ट्रोल पाया जाता है जो हमारे भूख को कम करने का काम करती हैं। इससे पाचनक्रिया भी कमजोर हो जाती है।

*- जब भी शराब पिएं एक बात का ध्यान जरुर रखें की कभी भी शराब को कोल्डड्रिंक के साथ ना लें। दोनों ही चीजें शरीर के पानी की मात्रा को कम कर देते हैं। कोल्डड्रिंक के जगह आप शराब में पानी या बर्फ का उपयोग कर सकते हैं।

*- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह शराब के साथ चिप्स खाते हैं। इसको इसलिए ज्यादा खाया जाता है क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट होता है और सस्ता होने की वजह से सभी लोग खरीद भी लेते हैं। इसके अच्छे स्वाद की वजह से कई बार व्यक्ति ज्यादा शराब पी लेता है, इसलिए शराब पीते समय ज्यादा तले-भूने हुए खाने से बचें।

*- कुछ लोग शराब पीते समय दूध से बने हुए पदार्थ भी जैसे दही, पनीर भी खाते हैं। अगर आपको भी यह आदत है तो बदल डालिए, क्योंकि दूध के उत्पाद पचने में ज्यादा समय लेते हैं।

*- शराब के साथ भूलकर भी मीठा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह शराब के नशे को दोगुना कर देता है।

Back to top button